मंडल के हरदा, इटारसी एवं भोपाल स्टेशनों पर ठहराव
भोपाल। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यातायात माँग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर नम्बरों से चलाया जा रहा है। जिसमें दक्षिण मध्य रेल से संचालित स्पेशल गाड़ी संख्या 07053/07054 काचीगुडा–श्री गंगानगर–काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करते हुए रेगुलर नम्बर से संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जो पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है।
17601/17602 काचीगुडा–श्री गंगानगर–काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रेगुलर नम्बर:-
गाड़ी संख्या 17601 काचीगुडा–श्री गंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 25 जुलाई 2026 से प्रत्येक शनिवार को काचीगुडा से रात 22:00 बजे प्रस्थान कर और तीसरे दिन सोमवार को रात को 21:30 बजे श्री गंगानगर पहुँचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के हरदा, इटारसी, भोपाल, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 17602 श्री गंगानगर–काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को श्री गंगानगर से सुबह 06:55 बजे प्रस्थान कर और तीसरे दिन गुरुवार को सुबह 07:15 बजे काचीगुडा पहुँचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्श एवं हरदा से होकर गंतब्य को जाएगी।
ठहराव:- मलकाजगिरि, मसाईपेट, कामारेड्डी, निजामाबाद जंक्शन, जानकम्पेट जंक्शन, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, हरदा, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, नागदा जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, बनस्थली निवाई, दुर्गापुरा, जयपुर जंक्शन, दहार का बालाजी, रींगस जंक्शन, सीकर जंक्शन, चूरू, रतनगढ़ जंक्शन, पारसनेऊ, बिग्गा, श्री डूंगरगढ़, बीकानेर ईस्ट, बीकानेर जंक्शन, लालगढ़ जंक्शन, लूनकरनसर, सूरतगढ़ जंक्शन, रायसिंहनगर एवं श्री करणपुर।
कोच संरचना:- 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच।
यात्री इस नियमित नम्बर वाली ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप पर भी अवलोकन कर सकते हैं।


भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई