स्टोक्स एशेज में इंग्लैंड की कमान संभालेंगे
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरु हो रही पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया है। वहीं उभरते हुए बल्लेबाज हैरी ब्रूक को उप-कप्तान बनाया गया है। एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम नवंबर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया जाएगी। अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क वुड और स्पिनर शोएब बशीर को भी टीम में शामिल किया गया है। युवा तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स और ऑलराउंडर विल जैक की भी टीम में वापसी हुई है। पॉट्स को एक साल बाद जबकि विल को तीन साल बाद फिर खेलने का अवसर मिला है।
इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह पांच टेस्ट मैच खेलेगी। एशेज सीरीज 21 नवंबर से शुरू होकर 8 जनवरी 2026 तक चलेगी। दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में 21 से 25 नवंबर, दूसरा ब्रिस्बेन में 04 से 08 दिसंबर, तीसरा एडिलेड में 17 से 21 दिसंबर, चौथा मेलबोर्न में 26 से 30 दिसंबर और पांचवा मुकाबला 04 जनवरी से 08 जनवरी तक खेला जाएगा।
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (उप-कप्तान), ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग, मार्क वुड


राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव