शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, ऑटो और IT सेक्टर में दिखी मजबूती
Stock Market Opening Bell: कल के उतार-चढ़ाव के बाद आज बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी. फिर बाजार ने चाल बदल दी, जिससे सेंसेक्स हरे निशान में वहीं निफ्टी लाल निशान में पहुंच गया था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 25 अंकों की तेजी के साथ 80,771 के लेवल पर वहीं, निफ्टी 12 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 में तेजी तो 13 में गिरावट देखी गई थी. सेक्टरोल इंडेक्स में सबसे ज्यादा ऑटो और आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली. वहीं मेटल, रियल्टी और हेल्थकेयर शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
निफ्टी के टॉप गेनर ( टाटा मोटर्स, कोल इंडिया में तेजी)
| स्टॉक | ओपेन(₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव(%) |
| TATAMOTORS | 700 | 704.5 | 691 | 680.3 | 700.2 | 2.93 |
| COALINDIA | 390 | 394.75 | 387.1 | 383.3 | 390.9 | 1.98 |
| KOTAKBANK | 2,099.00 | 2,138.70 | 2,094.90 | 2,094.90 | 2,127.70 | 1.57 |
| POWERGRID | 313.4 | 317.4 | 313 | 311.1 | 315.6 | 1.45 |
| AXISBANK | 1,170.00 | 1,177.50 | 1,165.60 | 1,161.30 | 1,175.00 | 1.18 |
सोर्स-NSE
निफ्टी के टॉप-5 लूजर ( एटर्नल, डा. रेड्डी में बिकवाली)
| स्टॉक | ओपेन(₹) | हाई (₹) | लो (₹) | पिछला बंद (₹) | करंट भाव (₹) | बदलाव(%) |
| ETERNAL | 235.25 | 236.45 | 232.77 | 236.9 | 233.1 | -1.6 |
| DRREDDY | 1,152.70 | 1,160.70 | 1,142.00 | 1,160.70 | 1,145.60 | -1.3 |
| TATACONSUM | 1,136.00 | 1,140.00 | 1,122.10 | 1,146.00 | 1,131.60 | -1.26 |
| HINDALCO | 635.8 | 636.3 | 628.55 | 636.3 | 629.15 | -1.12 |
| ITC | 429.00 | 429.95 | 426.10 | 431.15 | 426.30 | -1.12 |
सोर्स-NSE
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE
एशियाई बाजारों में तेजी
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार मे 24 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 83 अंकों की तेजी देखने को मिली थी.
- हैंग सेंग में 185 अंकों की उछाल देखने को मिली थी.
- ताइवान के बाजार में भी 94 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी.
- कोस्पी में 0.35 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी.
FII-DII के आंकड़े
बीते कारोबारी सत्र बाजार में उतार-चढ़ाव रहा लेकिन इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक और घरेलू संस्थागत निवेशकों की नेट वैल्यू पॉजिटिव रही थी. पिछले कारोबारी दिन यानी 5 मई को विदेशी निवेशकों ने इस दौरान कैश मार्केट में 16,371.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 13,785.85 करोड़ के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू निवेशकों ने 13,168.99 करोड़ के शेयर खरीदे और 10,790.50 करोड़ के शेयर बेचे थे.
बीते दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार
7 मई को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. सेंसेक्स 0.13 फीसदी तेजी के साथ 105.71 अंक बढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स में लिस्टेड 30 में से 18 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. वहीं, 5.50 फीसदी तेजी के साथ टाटा मोटर्स टॉप गेनर रहा था. वहीं, एशियन पेंट्स 3.53 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा था. वहीं, निफ्टी 0.14 फीसदी तेजी के साथ 34.80 अंक बढ़कर 24,414.40 अंक पर बंद हुआ था. इस दौरान निफ्टी में लिस्टेड 50 में से 24 स्टॉक हरे निशान में बंद हुए थे. सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी टाटा मोटर्स टॉप गेनर रहा. वहीं, एशियन पेंट्स टॉप लूजर रहा था.


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त