हर्षल पटेल की धारदार गेंदबाज़ी से SRH ने CSK को किया ढेर
SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का किला चेपॉक IPL में पूरी तरह ढह गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी इस मैदान पर जीत का स्वाद चख ही लिया. पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब साबित हो रहे सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ने हर्षल पटेल और कामिंडु मेंडिस के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स ने पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है.
शुक्रवार 25 अप्रैल को खेला गया ये मुकाबला पॉइंट्स टेबल की दो सबसे निचली टीमों के बीच था. 9वें और 10वें नंबर पर मौजूद सनराइजर्स और चेन्नई के लिए ये मुकाबला सीजन में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बेहद अहम था. सनराइजर्स ने इसमें सफलता हासिल की और चेन्नई को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंचा दिया. इस सीजन में सनराइजर्स की 9 मैच में ये तीसरी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें से उठकर 8वें स्थान पर आ गई है. वहीं इतने ही मैच में चेन्नई की ये सातवीं हार है और टीम 10वें नंबर पर बरकरार है.
हर्षल ने चेपॉक में दिखाया कमाल
सनराइजर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने विकेट हासिल करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. इसके बाद युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (30 रन) ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया लेकिन पावरप्ले में वो भी आउट हो गए और सिर्फ 47 रन तक चेन्नई के 3 विकेट गिर गए. यहां से चेन्नई के लिए डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (44 रन) ने धीमी शुरुआत के बाद हमला बोल दिया और छक्कों की बारिश कर दी. मगर कामिंडु मेंडिस के हैरतअंगेज कैच ने उनको पवेलियन लौटा दिया. इसके बाद तो हर्षल पटेल (4/28), पैट कमिंस (2/21) ने तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया और टीम 19.5 ओवर में 154 रन पर ऑल आउट हो गई.
ईशान और कामिंडु ने दिलाई जीत
शुरुआत तो सनराइजर्स की भी खराब रही और दूसरी गेंद पर ही अभिषेक शर्मा (0) खाता खोले बिना आउट हो गए. मगर ट्रेविस हेड (19) और ईशान किशन ने पिछली नाकामियों को पीछे छोड़ते हुए एक छोटी लेकिन अहम साझेदारी कर पारी लड़खड़ाने से बचाई. ट्रेविस हेड हालांकि अंशुल कम्बोज की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुए लेकिन ईशान ने इस सीजन में अपनी दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली और सिर्फ 34 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम की स्थिति को बेहतर बनाया. हालांकि हेनरिख क्लासन (7) और अनिकेत वर्मा (19) ज्यादा मदद नहीं कर सके और 106 रन तक टीम के 5 विकेट गिर गए. मगर यहां से कामिंडु मेंडिस (32 नाबाद) और नीतीश कुमार रेड्डी (19 नाबाद) ने 29 गेंदों में 49 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 19वें ओवर में जीत दिला दी.


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'