सोनम कपूर ने इंडो-वेस्टर्न लुक से मचा दिया तहलका
मुंबई । फिल्मों से ज्यादा फैशन सेंस की वजह से पहचानी जाने वाली बालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हर बार कुछ ऐसा नया करती हैं कि फैशन इंडस्ट्री भी हैरान रह जाती है। एक्ट्रेस ने इस बार भी लंदन फैशन वीक 2025 के दौरान अपने नए इंडो-वेस्टर्न लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलकियां शेयर की हैं, जिनमें उनका अंदाज बेहद अलग नजर आ रहा है। उन्होंने शायनी ब्लैक पलाजो के साथ एक फ्यूजन आउटफिट पहना है, जो भारतीयता और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाता है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हाथ में बंजारा पैटर्न वाला क्लच कैरी किया है, जो उनकी ड्रेस के साथ एक परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट बना रहा है। सोनम का यह अवतार न सिर्फ स्टाइलिश दिख रहा है बल्कि भारतीय संस्कृति को भी आधुनिक फैशन के साथ जोड़ता है।पोज देने के मामले में भी सोनम कपूर हमेशा की तरह अव्वल रहीं। तस्वीरों में उन्होंने बेहद एलिगेंस और कॉन्फिडेंस के साथ स्टाइलिश पोज दिए हैं। अपने इस खास लुक को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा “मेरी पसंदीदा अनामिका खन्ना, आप हमेशा अतुलनीय और अद्भुत रहेंगी। लंदन में क्या शानदार शो था!
आपसे प्यार करती हूं! दुनिया द्वारा आपको खोजे जाने का बेसब्री से इंतज़ार है।”सोनम का यह लुक भारतीय फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के वॉर्डरोब से आया है। अनामिका खन्ना लंबे समय से भारतीय और वेस्टर्न फैशन को एक साथ जोड़ने के लिए जानी जाती हैं और उनका डिज़ाइन इंटरनेशनल लेवल पर भी खूब पसंद किया जाता है। सोनम कपूर पहले भी कई बार उनके आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं और इस बार लंदन फैशन वीक में भी उन्होंने अनामिका खन्ना को रिप्रेजेंट किया। गौरतलब है कि हाल ही में सोनम कपूर लंदन फैशन वीक में एक और आउटफिट में चर्चा का केंद्र बनी थीं।
उन्होंने सफेद रंग की एक लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिसकी खासियत यह थी कि उसमें राजस्थान के पक्षी गोडावण की बढ़ती संख्या को दर्शाया गया था। इस लुक ने पर्यावरण और वाइल्डलाइफ कंजरवेशन के प्रति लोगों का ध्यान खींचा और सोनम को खूब सराहना मिली। फैंस सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के इस नए इंडो-वेस्टर्न लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उन्हें “फैशन क्वीन” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि वह हर बार अपने स्टाइल से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड सेट कर देती हैं।


पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
दस साल में तीन शादियां रचाने वाला IAS अफ़सर, दिल फेक अफसर के चर्चे, पत्नियां भी तीनों आईएएस