नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्र पोलमपल्ली में लगा समाधान शिविर
रायपुर : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सुकमा जिला के कोंटा विकासखंड के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्र पोलमपल्ली में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोलमपल्ली, कांकेरलंका, कोर्रापाड़, पालामडलू और चिंतागुफा के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को राज्य महिला आयोग सदस्य सुदीपिका सोरी ने संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा अन्न प्रासन्न और गोद भराई की रस्म अदा की गई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का आग्रह किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम शबाब ख़ान ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पीएम आवास के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं के निराकरण होने पर राज्य शासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब लोगों के घरों में खुशहाली आने लगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम, जनपद अध्यक्ष कोंटा कुसुमलता कवासी, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, जनपद सदस्य पोलमपल्ली भीमा मरकाम, जनपद सीईओ नारद मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा