सुकमा में पुलिया टूटने से जवान फंसे, निर्माण पर उठे सवाल, दो साल में तीसरी बार घटना
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में निर्माण कार्यों में खूब गड़बड़ी की जा रही है। गुणवत्ता की अनदेखी के चलते सड़क, पुल, पुलिया ज्यादा दिन तक टिक नहीं पा रहे हैं।
मानपुर क्षेत्र के गट्टेगहन से संबलपुर को जोड़ने वाली पुलिया तो दो साल में तीसरी बार टूट गई है। दो दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश में पुलिया फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे संबलपुर कैंप के जवानों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। इस क्षेत्र में दो-तीन दिनों से अच्छी बारिश हो रही है।
पहाड़ी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने पर वनांचल के निचले हिस्से में पानी का बहाव तेज हो जाता है। यही वजह है कि पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी दो बार पुलिया टूटी थी। इसके बाद मरम्मत कराया गया था। अब बारिश में फिर से पुलिया का कुछ हिस्सा बह गया है। इससे संबलपुर कैंप में तैनात जवानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पुलिया की जल्द मरम्मत कराने की मांग रखी है।
कलेक्टर तुलिका प्रजापति का कहना है कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। मरम्मत करने निर्देश देंगे। क्षतिग्रस्त पुलिया की हालत देखने से लगता है कि ठेकेदार की ओर से गुणवत्ता को लेकर जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। यही वजह है कि निर्माण के दो साल के भीतर पुलिया तीसरी बार क्षतिग्रस्त हुई है। निर्माण स्थल का जायजा लेने से पता चला कि ठेकेदार ने पुलिया के बीचों-बीच मुरूम डालने के बाद उपर से सीमेंट, कांक्रीट का लेप चढ़ा दिया। यही वजह है कि बारिश में पुलिया का नीचे का हिस्सा बह गया है।
सांसद ने जांच कराने की कही थी बात
पूर्व में २०२४ में यही पुलिया बहने के बाद क्षतिग्रस्त होने पर सांसद संतोष पांडेय ने जांच कराने की बात कही थी। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि विष्णुदेव की सरकार में सुशासन है तो वहीं भ्रष्टाचार करने वालों के लिए सुदर्शन चक्र भी है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव