सौर ऊर्जा से पानी, बिजली एवं खेती में आ रहा सकारात्मक बदलाव
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के परिणाम स्वरूप सरगुजा जिले के सुदूर अंचल सहित समूचे राज्य में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जल जीवन मिशन के तहत् पीने का पानी पहुंचाने, खेतों की फसलों में सिंचाई सुविधा और रात में बिजली पहुंचाने सुदूर ईलाकों तक की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
सरगुजा जिले के डांडगांव में 13 सोलर ड्यूल पंप स्थापित कर ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा दी गई है। जिससे ग्रामीणों के घर पर ही स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। वहीं गांव में 4 सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित कर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। क्रेडा द्वारा राज्य के मैदानी और अंदरूनी इलाकों में सोलर ड्यूल पंप, सोलर हाईमास्ट एवं सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना कर ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों की पूर्ति की जा रही है। संयंत्रों की अकार्यशीलता की सूचना मिलने पर ‘सौर समाधान एप’ के माध्यम से तत्काल कार्यवाही कर संयंत्रों को पुनः क्रियाशील बनाया जा रहा है।
क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा द्वारा परियोजनाओं की सतत निगरानी कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। सीईओ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्रेडा केवल संयंत्र स्थापित करने वाली संस्था न होकर सेवा की निरंतरता और जनविश्वास की संरक्षक संस्था है।
अब तक सरगुजा संभाग में लगभग 8 हजार 848 सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना पूर्ण की जा चुकी है। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत 4 हजार 094 से अधिक सोलर पेयजल पंप स्थापित किए गए हैं। इन योजनाओं से न सिर्फ ग्रामीणों को राहत मिल रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी सुलभ हुई है।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव