Shubman Gill ने खोले राज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मिशन है इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना, जिसके लिए टीम ने कमर कस ली हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होना है। इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई हैं। गिल बतौर कप्तान लीड्स के हेडिंग्ले में मैदान पर पहली बार उतरेंगे।
विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के टेस्ट से संन्यास के बाद ये पहली बार होगा जब भारतीय टीम उनके बिना कोई टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। ऐसे में गिल पर काफी दवाब भी होगा। इस टेस्ट सीरीज से पहले गिल ने एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर और अपनी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा की कोचिंग स्टाइल में अंतर के बारे में बताया हैं।
Shubman Gill ने बताया गंभीर और नेहरा की कोचिंग में है बड़ा अंतर
दरअसल, स्काई क्रिकेट के लिए दिनेश कार्तिक के साथ एक इंटरव्यू में शुभमन गिल से पूछा गया कि पिछले एक साल से भारतीय टीम के कोच गंभीर और पिछले 4 सालों से आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा जैसे दो बहुत अलग-अलग कोचों के साथ उनका अनुभव कैसा रहा है।
इसका जवाब देते हुए गिल ने कहा,
"गंभीर जैसे अलग कोच का होना बहुत मजेदार होगा। जैसा कि आपने कहा, आशु पा (नेहरा) बहुत व्यावहारिक और जीवंत हैं। उनका व्यक्तित्व उनकी कोचिंग में भी झलकता है, इसलिए वह अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करते हैं, जबकि गौतम भाई बहुत दृढ़ और समर्पित हैं। वह खिलाड़ियों से क्या उम्मीद करते हैं और उनकी मानसिकता कैसी होनी चाहिए, इसे लेकर एकदम स्पष्ट बात करते हैं।
गिल ने कोच गंभीर और आशीष नेहरा दोनों की तारीफ की
इस दौरान गिल ने कहा कि दो ऐसे अलग-अलग कोचों (गौतम गंभीर और आशीष नेहरा) का होना अच्छा है, जिससे मुझे एक फसल टीम बनाने के अलग तरीकों को समझने का मौका मिलता है। उन्होंने आगे कहा, - "गौतम भाई, वह टीम या खिलाड़ियों से अपेक्षित रवैये या माइंडसेट पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। मुझे लगता है कि वे बहुत अलग व्यक्तित्व हैं, लेकिन अंत में आप सभी एक सामान्य लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं। रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन आप एक ही लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।"


कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके