टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर हुए शुभमन गिल, फैंस हैरान
नई दिल्ली : टीम इंडिया के टेस्ट टीम कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एशिया कप 2025 के लिए गिल को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है, लेकिन इससे पहले उनको बड़ा झटका लगा है. 28 अगस्त से शुरू होने वाले एक बड़े टूर्नामेंट में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है, जबकि वो इस टूर्नामेंट में एक टीम की कप्तानी कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल इस समय बीमार हैं और अपने घर चडीगढ़ में आराम कर रहे हैं. उनके न खेलने पर दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली नार्थ जोन को काफी नुकसान हो सकता है.
शुभमन गिल का दलीप ट्रॉफी में खेलना मुश्किल
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस समय बीमार हैं. इसकी वजह से वो 28 अगस्त से 15 सितंबर तक बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में होने वाली दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल नार्थ जोन की कप्तानी करने वाले थे.
हालांकि गिल केवल शुरुआत ही मैच खेल पाते, क्योंकि उनको एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ UAE जाना है. एशिया कप 9 सितंबर से शुरू हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI के फिजियो ने भी शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी में न खेलने की सलाह दी है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
कौन होगा नार्थ जोन का कप्तान?
दलीप ट्रॉफी में 28 अगस्त को नार्थ जोन का मुकाबला ईस्ट जोन से होगा. अगर शुभमन गिल इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं तो सवाल ये उठता है कि नार्थ जोन की कप्तानी कौन करेगा? नार्थ जोन के बल्लेबाज अंकित कुमार को टीम का उप कप्तान बनाया गया है. गिल के न खेलने पर उनको टीम की कमान मिल सकती है. हालांकि इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है.
एशिया कप में खेलेंगे गिल
9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में शुभमन गिल टीम इंडिया की उप कप्तानी करेंगे. वो लंबे समय के बाद T20I टीम में वापसी कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गिल से एशिया कप में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है.


बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ