श्रीरामलला दर्शन योजना: श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए किया गया रवाना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम का दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है। श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत मुंगेली जिले के 64 तीर्थयात्री अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में इन सभी तीर्थयात्रियों को दो बसों के माध्यम से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन तक भेजा गया। वहां से सभी स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे।
इस अवसर पर तीर्थयात्रियों का पुष्पाहार से स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जनपद सदस्य पवन पांडेय, रघुराज सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि राजा घृतलहरे, सन्नी भार्गव, लोकनाथ सिंह एवं जिला व जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस योजना के तहत तीर्थयात्रियों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराया जाता है। सभी तीर्थयात्रियों को रास्ते में खाने-पीने, अयोध्या में ठहरने और दर्शन के बाद वापस घर तक निःशुल्क पहुंचाया जाता है।


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने