बरेली में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने किया बड़ा एक्शन
बरेली की इज्जत नगर थाना पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने इस स्पा सेंटर से 6 लड़कियों समेत कुल आठ लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस की पूछताछ में इन लड़कियों ने बताया कि उन्हें लग्जरी की चाहत है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपने शौक पूरा कर सकें. इसलिए खुद की इच्छा से इस धंधे में उतरी हैं. फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में अरेस्ट कर अदालत में पेश किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बरेली में सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक शहर के कर्मचारी नगर में जिस्मफरोशी गिरोह की शिकायतें काफी समय से आ रहीं थी. पुलिस ने इन्हीं शिकायतों की जांच करते हुए एक मकान में दबिश देकर कुल आठ लोगों को अरेस्ट किया है. छापेमारी के वक्त इस मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रहीं थी. उस समय मकान के अंदर महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. पूछताछ में पता चला कि यह मकान झारखंड की रहने वाली रबीना ने किराए पर लिया था.
रबीना ढूंढ कर लाती थी ग्राहक
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि इस सेक्स रैकेट को वह खुद ही संचालित करती है. उसके साथ पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वह बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान थी. ऐसे में अपने शौक पूरा करने के लिए उन लोगों ने शौकिया तौर पर यह धंधा शुरू किया. लड़कियों ने बताया कि इसके लिए उन्हें किसी ने जबरदस्ती नहीं की. बल्कि यहां पर रबीना खुद ग्राहक ढूंढ कर उनके पास भेजती थी. लड़कियों ने बताया कि ग्राहकों से टेलीफोन पर डील होती थी. प्रत्येक ग्राहक से डील एक हजार से लेकर ढाई हजार तक में होती थी.
नगद के साथ ऑनलाइन भी होता था लेनदेन
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि ग्राहकों से पेमेंट भरसक नगद में लिया जाता था. हालांकि सुविधा के तौर पर फोनपे की भी सुविधा दी गई थी. इसके लिए दो-दो क्यूआर कोड स्कैनर भी लगाए गए थे. इस सेंटर में वैसे तो ग्राहक बुलाने का काम रबीना का था, लेकिन लड़कियां खुद भी ग्राहकों को फोन कर बुलाती थीं. पकड़े गए आरोपियों की पहचान भोजीपुरा के सचिन कुमार और किशन कुमार, झारखंड की रबीना, सहारनपुर की आयशा, बरेली की ज्योति, दिल्ली की आफरीन, मुरादाबाद की फबिया परवीन और रानी के रूप में हुई है.


पोषण आहार नीति पर टकराव, विपक्ष ने खोला मोर्चा
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
रोजगार पर फोकस, बजट में 10 लाख युवाओं के स्किल डेवलपमेंट का ऐलान
OBC आयोग गठन बना अड़चन, तय समय पर नहीं होंगे चुनाव?
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत