रूस ने अमेरिका को दिखाया आईना, BRICS देशों का दिया हवाला
मॉस्को । रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन की व्यापार नीतियों की कड़ी आलोचना की है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने आरोप लगाया है कि अमेरिका अपनी वैश्विक सत्ता बनाए रखने के लिए अन्य देशों पर टैरिफ और आर्थिक दबाव का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन देशों को निशाना बना रहा है जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्वतंत्र नीति अपनाते हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जखारोवा ने इसे नव-उपनिवेशवादी नीति बताया और कहा कि अमेरिका वाशिंगटन के प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए ग्लोबल साउथ के देशों पर दबाव डाल रहा है।
दरअसल रूस की यह टिप्पणी तब आई है जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए कई देशों पर टैरिफ लगाए थे। जखारोवा ने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही है। उनका आरोप है कि अमेरिका यह स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि वैश्विक व्यवस्था बदल रही है और उसका प्रभुत्व घट रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि टैरिफ और प्रतिबंधों के जरिए इतिहास के स्वाभाविक बदलाव को रोका नहीं जा सकता है।
जखारोवा ने कहा कि रूस को बड़ी संख्या में सहयोगी और समान विचारधारा वाले देशों का समर्थन प्राप्त है, खासकर बिक्स समूह के देशों का। उन्होंने कहा कि बिक्स के सदस्य देश एक जैसी सोच साझा करते हैं और रूस इस समूह के साथ सहयोग मजबूत करने और अवैध प्रतिबंधों का विरोध करने के लिए तैयार है। बिक्स में अभी ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हो जाएगा।


हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
'ऐसे नहीं चलेगा...' रीवा कलेक्टर ने वेंडर को सुनाई खरी-खरी, मामला हुआ वायरल