राजसी मुलाकात: भारतीय क्रिकेट टीमें किंग चार्ल्स III से लंदन में हुईं रूबरू
नई दिल्ली : भारत की पुरुष और महिला टीमें इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं। एक तरफ जहां शुभमन गिल के नेतृत्व में पुरुष टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली रही है तो दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली महिला टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इससे पहले टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से मात दी थी। मंगलवार को दोनों टीमों ने किंग चार्ल्स तृतीय से लंदन स्थित सेंट जेम्स पैलेस में मुलाकात की।
किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बोले शुभमन गिल
किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'किंग चार्ल्स तृतीय से मिलकर बहुत अच्छा लगा और उन्होंने हमें फोन करके बहुत ही उदारता दिखाई। हमारी बातचीत काफी अच्छी रही। किंग चार्ल्स तृतीय ने हमें बताया कि पिछले टेस्ट मैच में जिस तरह से हमारा आखिरी बल्लेबाज आउट हुआ, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था, गेंद स्टंप्स पर लग रही थी... हमने उनसे कहा कि यह हमारे लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण मैच था और इसका नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था। उम्मीद है कि अगले दोनों मैचों में हमारी किस्मत अच्छी रहेगी।'
लॉर्ड्स टेस्ट पर भी शुभमन गिल की प्रतिक्रिया
लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'जिस तरह से दोनों टीमों ने खेला, उन्होंने बहुत जोश दिखाया। हमने बहुत गर्व के साथ खेला और मानसिक और शारीरिक रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। आखिरकार, जब आप पांच दिनों तक चलने वाला टेस्ट मैच खेलते हैं और 20 रनों से हार जाते हैं, तो विजेता को निश्चित रूप से बहुत अच्छा लगेगा', गिल ने आगे कहा कि, 'हम जहां भी जाते हैं, हम बहुत भाग्यशाली और खुशकिस्मत होते हैं कि हमें हमेशा (भारतीय समर्थकों का) अच्छा समर्थन मिलता है'।


कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, छोटी घरेलू अनबन को नहीं माना मानसिक क्रूरता
मुनाफे में जबरदस्त उछाल, अदाणी पावर की Q1 कमाई में 42% की बढ़ोतरी
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी