RJ Mahvash ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। आरजे महवश ने ऑनलाइन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया था कि आरजे महवश की सफलता के पीछे भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का हाथ है। चैंपियंस ट्रॉफी में वह चहल के साथ नजर आई थीं। इतना ही नहीं आईपीएल 2025 के दौरान महवश ने पंजाब किंग्स का सपोर्ट भी किया था। अब उन्होंने अपने करियर की उपलब्धियों की एक वीडियो टाइमलाइन शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो
महवाश ने 2019 से अपनी प्रोफशनल जर्नी दिखाते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से आलोचना को जवाब दिया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "जब तक खुद के लिए नहीं बोलोगे, कोई तुम्हारे लिए नहीं बोलेगा।" वीडियो में महवश ने कहा, "मैं 2019 से इस इंडस्ट्री में हूं। आइए मैं आपको दिखाती हूं कि मैंने इससे पहले क्या किया है।" इस दौरान वह कहती हैं कि जब तूं पैदा नहीं हुआ था छोटू तब से क्रिकेट कवर कर रही हूं। वाट्सएप यूनिवर्सिटी के फॉरवर्ड मैसेज मत पड़ा करो।
यूजी भाई की वजह से बड़े-बड़े लोगों से मिलने लगी है, इस कमेंट पर महवश ने कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ तस्वीरें शेयर की। इनमें वह आयुष्मान खुराना, बादशाह, राजपाल यादव, मनोज वाजपेई के साथ वह नजर आ रही हैं। वहीं अपने टैलेंट की बात पर उन्होंने कहा कि मैं 2 किताबें लिख चुकी हूं। साइंटिस्ट बाप की बच्ची हूं। इस दौरान उन्होंने चहल को अपना अच्छा दोस्त भी बताया।
आईपीएल में नजर आए थे चहल
युजवेंद्र चहल हाल ही में आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आए थे। पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज ने 14 मैच की 13 पारियों में 16 विकेट अपने नाम किए थे। 18वें सीजन में उनकी औसत 26.87 की और इकॉनमी 9.55 की रही थी। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिया था। हाल ही में खत्म हुए सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/28 रहा था। पंजाब किंग्स इस साल फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है।


चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान