रिनाल्ट इंडिया ने तैयार की ‘फुटुरेडी’ रणनीति
नई दिल्ली । साल 2026 से 2030 तक के लिए रिनाल्ट इंडिया कंपनी ने ‘फुटुरेडी’ रणनीति तैयार की है। इस योजना के तहत कंपनी कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है, जिनका फोकस खासतौर पर तेजी से बढ़ते एसयूवी सेगमेंट पर होगा। कंपनी आने वाले समय में तीन नई एसयूवी पेश करेगी, जिनमें रिनाल्ट डस्टर हायब्रिड , रिनाल्ट डस्टर 7-सीटर और रिनाल्ट बोरियल शामिल हैं। इन मॉडलों के जरिए रेनो अलग-अलग ग्राहक वर्गों को टारगेट करने की तैयारी में है, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। डस्टर हाइब्रिड को लॉन्च से पहले ही शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 के लिए इसकी सभी यूनिट्स पहले ही बुक हो चुकी हैं, खासकर मेट्रो शहरों में इसकी मांग ज्यादा देखने को मिली है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है, जिसे लॉन्च के समय दोबारा खोला जा सकता है। इस एसयूवी में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी जाएगी, जो करीब 160पीएस की पावर और 172एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी।
यही पावरट्रेन 7-सीटर डस्टर में भी मिल सकता है। लॉन्च की बात करें तो डस्टर हाइब्रिड को 2026 की दिवाली के आसपास पेश किया जा सकता है, जबकि बाकी दो मॉडल 2027 में बाजार में आ सकते हैं। 7-सीटर डस्टर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें आधुनिक फीचर्स जैसे बड़ा टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस सेफ्टी सिस्टम मिलने की उम्मीद है।


संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
डेंगू से सुरक्षा को नई उम्मीद, तमिलनाडु में शुरू होगी QDENGA वैक्सीन
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, छोटी घरेलू अनबन को नहीं माना मानसिक क्रूरता
मुनाफे में जबरदस्त उछाल, अदाणी पावर की Q1 कमाई में 42% की बढ़ोतरी