Reel का खतरनाक शौक! रेलवे ब्रिज पर वीडियो शूट, पुलिस ने लिया एक्शन
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवती के रिमझिम बारिश के दौरान फिल्मी गाने पर रेलवे ब्रिज और ट्रैक पर रील बनाकर इसे सोशल मीडिया मे वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिय़ा है। छह घंटे के अंदर युवती के ठिकाने तक पुलिस ने पहुंचकर उसे कोतवाली बुलवाया और लिखित में माफी का लेटर लेकर उसे अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया गया है। आरोपी युवती ने कोतवाली में कहा कि भविष्य में अब प्रतिबंधित प्लेस पर कभी रील नही बनाएगी।
हमीरपुर शहर के संगमेश्वर मंदिर में अभी हाल में ही एक युवती ने फिल्मी अंदाज में शिवलिंग के सामने रील बनाकर सोशल मीडिय़ा में वायरल किया था जिसे लेकर मंदिर के महंत ने नाराजगी जताई थी। सोशल मीडिया में यह रील वायरल होने के बाद मंदिर के महंत ने सावन के तीसरे सोमवार को एक नोटिस चस्पा कर रील बनाने पर रोक लगाई थी। महंत ने मंदिर आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए तमाम भक्तों को भी मुस्तैद किया था। यह मामला अभी शांत नही हुआ था कि पिठले दिनों हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ब्रिज और पटरियों पर एक युवती के रील बनाने का मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मौदहा क्षेत्र की फरहा खान की यह रील इंस्टाग्राम आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट की गई जिसे लेकर पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया में रील वायरल होने के छह घंटे के अंदर युवती के बारे में सारी जानकारी कर उसे कोतवाली तलब किया।
कोतवाली में युवती ने रील न बनाने के लिए लिखित में मांगी माफी
सोशल मीडिया में रेलवे ब्रिज व ट्रैक पर एक युवती के रील बनाने का वीडिय़ो व तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने युवती को परिजनों समेत कोतवाली तलब किया। मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि फरहा नाम की लड़की ने जान जोखिम में डालकर रील बनाई है जिसे परिजनों के साथ कोतवाली बुलवाया गया। बताया कि रेलवे ब्रिज व ट्रैक पर रील बनाने पर उसे अल्टीमेटम भी दिया गया है। युवती ने लिखित में माफी मांगी है। इसलिए उसे कोतवाली से जाने दिया गया है।


NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का