इतिहास रचने को तैयार: भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल कल
एशिया कप 2025 का फाइनल कल यानी 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ये पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल (IND vs PAK Final) खेला जाएगा. भारत ने ग्रुप स्टेज और फिर सुपर-4 राउंड के मैच में भी पाकिस्तान को हराया था. अब फाइनल में उनकी 2025 एशिया कप की तीसरी भिड़ंत होने वाली है. इस मैच का विजेता चैंपियन कहलाएगा, लेकिन मुकाबले में बारिश आ जाती है, तो आखिर कौन चैंपियन बनेगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.
अगर बारिश आई, तो क्या है नियम?
भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मौसम का हाल जानें तो 28 सितंबर को दुबई में मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन किसी अन्य कारण से 28 सितंबर को फाइनल मैच नहीं हो पाता है, तो उसे रद्द नहीं किया जाएगा. दरअसल एशिया कप फाइनल के लिए 29 सितंबर को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. अगर रिजर्व डे के दिन भी फाइनल मैच का रिजल्ट नहीं आ पाता है, तो भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. हालांकि किसी बारिश या तूफान की संभावना ना होने के कारण रिजर्व डे को भी इस्तेमाल में लिया जाए, इसकी उम्मीद भी बहुत कम होगी.
फाइनल मैचों में भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड
बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में आज तक भारत और पाकिस्तान के बीच 5 फाइनल खेले गए हैं. उनमें से 2 बार टीम इंडिया जीती है, जबकि 3 बार पाकिस्तान ने बाजी मारी है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट (1985) और टी20 वर्ल्ड कप (2007) में भारत ने पाकिस्तान को हराया था. वहीं 1986 और 1994 के एशिया कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी. वहीं 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान को जीत मिली थी


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव