दुष्कर्म मामला: नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में क्लास 9वीं में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता गर्भवती हो गई और पीड़िता ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है. पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता के परिजन आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म
सूरजपुर जिले के बसदेई थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की क्लास 9 में पढ़ाई करती है और उसके घर आरोपी का हमेशा आना जाना लगा रहता था. इसी दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और डर की वजह से छात्रा ने इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं दी, लेकिन जब वह 7 माह की गर्भवती हो गई तब इसकी जानकारी परिवारवालों को लगी और परिवार वालों ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट थाना में पहुंचकर दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी आजम 40 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी तरफ अब इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों को कहना है कि आरोपी के विरुद्ध इस मामले में पुलिस को और कड़े एक्शन लेने की जरूरत है.
परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान दिखाई दे रही है, उसकी पढ़ाई भी पूरी तरीके से अब प्रभावित हो चुकी है परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ उसकी मकान को बुलडोजर से तोड़ने की भी मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को इलाके में कोई भी अंजाम देने से पहले हजार बार सोचे.


11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं