‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रणवीर-दीपिका की लंच डेट
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच अब पहली बार रणवीर सिंह पब्लिक के सामने आए और वो भी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ। कपल एक रेस्टोरेंट में लंच डेट पर निकले। इस दौरान रेस्टोरेंट से बाहर आते ही मीडिया और फैंस ने दोनों को घेर लिया।
इस दौरान रणवीर को देखकर जहां फैंस ने उन्हें धुरंधर और बब्बर शेर जैसे तमगे दे डाले। वहीं दीपिका रणवीर के प्रति लोगों का ये क्रेज देखकर मुस्कुराती नजर आईं। इस बीच अब कपल की रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जहां दोनों ने फैंस और रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ भी सेल्फी लेकर उनका दिन बना दिया।
स्टाफ और फैंस के साथ ली सेल्फी
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रणवीर और दीपिका के एक रेस्टोरेंट में आने और फिर बाहर निकलने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस दौरान दीपिका सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में नजर आईं। जबकि रणवीर भी नीली टी-शर्ट और जींस में कैजुअल लुक में दिखे।
अब रेस्टोरेंट के अंदर से रणवीर और दीपिका की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे उनके आउटिंग की झलक मिलती है। एक तस्वीर में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट के अंदर फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ पोज देते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
रणवीर के लिए फैंस का क्रेज देख खुश हुईं दीपिका
सामने आए एक वीडियो में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। जैसे ही कपल बाहर निकला बाहर जमा भीड़ खुशी से झूम उठी और फैंस ने रणवीर की हालिया सफलता का जश्न मनाते हुए उन्हें ‘बब्बर शेर’ तक कह डाला।
रणवीर ने भी फैंस का अभिवादन करते हुए उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई। हालांकि, दीपिका इस दौरान रुकी नहीं। लेकिन रणवीर के प्रति फैंस की दीवानगी और उनके लिए चीयर को देखकर दीपिका काफी खुश नजर आईं। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट साफ देखी जा सकती थी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा
रणवीर सिंह को उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए काफी सराहा जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तीन दिनों में ही फिल्म 400 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से इस बार मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हो रही है।


कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी