570 करोड़ कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया रायपुर कोर्ट में हाजिर
छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में हुए 570 करोड़ के कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को पहली बार विचारण कोर्ट में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया सहित अन्य उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होने ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश को बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित शर्तो का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्य में रहते हैं।
कोयला घोटाले की सुनवाई में पहली बार हुए उपस्थित
इसकी जानकारी जांच एजेंसियों के साथ ही कोर्ट में दी गई है। रानू ने बताया कि वह दिल्ली अपने भाई, समीर अपने रिश्तेदार के यहां कानपुर और सौम्या भाई के साथ बैंगलुरू में रहती है। सुनवाई में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद सभी ने आदेश पत्रक पर हस्ताक्षर किया। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।
बताया जाता है कि उक्त सभी के कोयला घोटाले की सुनवाई में आने की खबर को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत शर्तो के अनुसार सभी को रूटीन सुनवाई और जांच एजेंसी द्वारा बुलवाए जाने पर उपस्थिति दर्ज कराना होगा। अस्वस्थ होने और अन्य कारणवश नहीं आने पर इसकी सूचना संबंधित को देनी पडे़गी।
भारतमाला की सुनवाई 9 को
भारतमाला परियोजना घोटाले की सुनवाई 9 जुलाई को होगी। इस प्रकरण में जमीन दलाल हरमीत सिंह खनूजा, केदार तिवारी, उनकी पत्नी उमा तिवारी और विजय जैन को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वहीं मामले की जांच ईओडब्ल्यू के साथ रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे के निर्देशन में रायपुर और धमतरी एडिशनल कलेक्टर द्वारा गठित 4 टीम कर रही है। सीजीएमएसी घोटाले में जेल भेेजे गए अनिल परसाई के जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन इसे एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब ईओडब्ल्यू कोर्ट में 26 जून को सुनवाई होगी।


विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा