रणदीप हुड्डा की 'जाट' पर पत्नी का खास कमेंट, फैंस हुए भावुक
रणदीप हुड्डा काफी लंबे चौड़े एक्टर हैं। वह हर फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी से अपने फैंस को हैरान कर देते हैं। वह कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन फिटनेस दिखा चुके हैं। हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने अपने फैंस को अपनी फिटनेस और अदाकारी से हैरान कर दिया है। उन्होंने सनी देओल की फिल्म 'जाट' में बेहतरीन अदाकारी की है।
रणदीप ने दिखाए पर्दे के पीछे के सीन
हाल ही में रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'जाट' में शूटिंग करते हुए अपने कुछ सीन की वीडियो शेयर की है। फैंस ये वीडियो देखकर रणदीप हुड्डा की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में विलेन के रूप में रणदीप काफी दमदार दिखे हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए दिखाया है कि उन्होंने फिल्म बनाने में कितनी मेहनत की है। पोस्ट को शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा 'सिर्फ एक अदाकार नहीं, एक पूरा तूफान'।
पत्नी ने की रणदीप हुड्डा की तारीफ
इस पोस्ट पर रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने भी प्रतिक्रिया दी है। अपने पति के ट्रांसफॉर्मेशन पर लिन ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा 'गर्म लहर'। उन्होंने पोस्ट में आग और दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। सिर्फ उन्होंने ही नहीं रणदीप हुड्डा के फैंस ने भी फिल्म में उनकी अदाकारी की तारीफ की है।
यूजर ने किए मजेदार कमेंट
एक यूजर ने लिखा 'भाई हीरो से ज्यादा छा गए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'अमरीश पुरी के बाद आपकी विलेन एक्टिंग अच्छी लगी।' एक और फैन ने लिखा है 'काले कपड़ों में आप जिस तरह से देख रहे थे वह जबरदस्त था।'
वीडियो में क्या है?
रणदीप हुड्डा ने फिल्म की जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह एक घायल व्यक्ति के पास बैठे सिगरेट पी रहे हैं। एक सीन में रणदीप हुड्डा अपनी लुंगी चढ़ाते हुए दिखाई देते हैं। एक सीन में वह काफी गुस्से में हैं और भारी सामान को पीछे ढकेल रहे हैं। एक और सीन में सनी देओल और रणदीप अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला