रायपुर स्काईवॉक: विरोध और कैग की आपत्ति के बाद भी PWD ने जारी किया वर्क ऑर्डर
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के बीच शास्त्री चौक में चर्चित स्कॉईवाक का निर्माण कराना फिजूलखर्ची है। इसकी उपयोगिता पर भी सवाल है। कैग की ऐसी रिपोर्ट सामने आई है। फिर भी पीडब्ल्यूडी का ब्रिज डिवीजन अधूरे स्कॉईवॉक का निर्माण पूरा कराएगा। इसका वर्कआर्डर जारी हो चुका है। अधूरे ढांचे को पूरा कराने में तेजी इसलिए नहीं आ पाई है, क्योंकि ट्रैफिक डायवर्ट करने की बड़ी समस्या है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार सरकार की मंशा के अनुरूप स्कॉईवॉक जो अधूरा पड़ा था, उसे पूरा कराने का काम शुरू करा दिया गया है। ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए कलेक्टर और एसएसपी को भी पत्र भेजा गया है। करोड़ों रुपए का स्कॉईवॉक भाजपा और कांग्रेस की राजनीति की वजह से विवादों के घेरे में बना हुआ है।
स्कॉईवॉक का काम फिर शुरू कराएगा पीडब्ल्यूडी
कांग्रेस ये नहीं चाहती कि इसमें किसी तरह सरकारी खजाने से रुपए खर्च हों। इसी वजह से पिछले आठ सालों से स्कॉईवॉक का अधूरा पड़ा हुआ था, लेकिन पांच साल बाद सत्ता में वापसी के बाद फिर से अधूरे ढांचे को पूरा कराने के लिए भाजपा सरकार ने 37 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
जयस्तंभ चौक मल्टीलेवल पार्किंग से लेकर जेल रोड पर मेडिकल कॉलेज तक स्कॉईवॉक का ढांचा अधूरा पड़ा हुआ है। इसे पूरा कराने का काम शुरू हो रहा है। स्कॉईवॉक में अभी तक 46 करोड़ से ज्यादा खर्च हो चुका है। इसलिए 63 पिलर वाले इस स्कॉईवॉक के अभी जो 8 पिलर अधूरे हैं, उसे पीडब्ल्यूडी पहले पूरा कराएगा। फिर ऊपरी ढांचे का काम चलेगा।
ज्यादा सुविधा डीकेएस से आंबेडकर अस्पताल
यह स्कॉईवॉक वैसे तो 12 जगहों पर उतरेगा। परंतु सबसे ज्यादा सुविधा डीकेएस और डॉ. आंबेडकर अस्पताल सीधे तौर पर जुड़ जाने से मरीजों और उनके परिजनों को होगी। क्योंकि शास्त्री चौक, मल्टीलेबल पार्किंग के पास और दोनों अस्पताल के तरफ एस्केलेटर लगेगा। छह जगहों पर लिट की भी सुविधा होगी। ऐसे प्लान के साथ इसका निर्माण शुरू कराया गया था।
जेल रोड साइड के पिलर्स का काम शुरू
इस स्कॉईवॉक के अभी तीन जगहों पर पिलर्स बनाने का भी काम अधूरा है। इसे सबसे पहले बनाया जाएगा। इस समय आंबेडकर चौक के जेल रोड साइड के कार्नर पर कंटीली झाड़ियों को काटा गया है। इसी तरह उतार के लिए आंबेडकर चौक साइड का भी पिलर नहीं बना है। शास्त्री चौक में भी निर्माण कराना है। तब जाकर स्काईवॉक कुल 63 पिलर्स पर टिकेगा।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव