हार के बाद भड़के रहाणे, आलोचकों को दिया करारा जवाब
आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबला खेला गया। केकेआर को इस मैच में 65 रन से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रहाणे का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। आलोचकों ने रहाणे के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए जिसका जवाब उन्होंने मैच के बाद दिया।
रहाणे बोले- खुद पर पूरा भरोसा है
रहाणे ने कहा, मेरा स्ट्राइक रेट 2023 से अब तक सबसे अच्छा है। जो लोग बात कर रहे हैं, वे शायद मैच नहीं देख रहे हैं या मेरे खिलाफ उनका कोई खास एजेंडा है। उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है। मुझे खेलते हुए देखना पसंद नहीं है। मुझे जितनी सफलता मिली है, मुझे लगता है कि वे उससे जलते हैं। मैं ज्यादा परेशान नहीं हूं। मेरा इरादा वही था। कभी-कभी एक बल्लेबाज के तौर पर आपको फ्लो नहीं मिल पाता। जो लोग बात कर रहे हैं वे या तो गेम को नहीं समझते हैं या वे चाहते हैं कि मैं एक अलग तरह की पारी खेलूं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अजिंक्य रहाणे अपने गेम में इतना सुधार करेंगे।
केकेआर के कप्तान ने कहा, मुझे खुशी है कि वे मेरे बारे में बात कर रहे हैं फिर चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक। उन्हें बात करने दो। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। मुझे पता है कि मैंने पहले क्या किया है। मैं दूसरों की बातों के बारे में सोचने के बजाय खुद पर भरोसा करता हूं। जो भी इस बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें बात करने दें।
केकेआर को मिली लगातार दूसरी हार
आईपीएल 2023 के बाद से भारतीय बल्लेबाजों में पावरप्ले में सिर्फ अभिषेक (176.56) का स्ट्राइक रेट रहाणे (167.78) से बेहतर है। रहाणे के लिए दिक्कत यह है कि पावरप्ले के बाद उनका स्ट्राइक रेट गिर जाता है और इसी वजह से उनकी आलोचना होती है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में 40 गेंदों पर 67 रन बनाने वाले रहाणे का बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं चला और टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 16 ओवर में 161 पर सिमट गई।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?