प्रशासनिक सेवा छोड़ राजनीति में आने के फैसले पर उठे सवाल
गुजरात। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. इस बीच गुजरात की राजनीति में एक बड़ा प्रशासनिक चेहरा अब चुनावी अखाड़े में उतर गया है. पूर्व IPS अधिकारी मनोज निनामा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है और अब चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वीआरएस लेने के बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। मनोज निनामा पिछले 42 सालों से पुलिस में काम कर रहे थे. मनोज 31 मई को ही रिटायर होने वाले थे. हालांकि उससे पहले ही उन्होंने वीआरएस लेने का फैसला कर लिया. इसके पीछे की वजह स्थानीय चुनाव ही था. वह अपने पैतृक गांव से चुनाव लड़ने की तैयारी लंबे समय से कर रहे थे।
क्यों बीजेपी में शामिल हुए मनोज
मनोज ने बीजेपी में शामिल होने की वजह विकास और राष्ट्रवाद की विचारधारा के कारण ज्वाइन किया है. उन्होंने कहा कि आज के समय में देश की सबसे अनुशासित पार्टी है. यही वजह है कि बीजेपी ज्वाइन की है।
दोस्त की वजह से राजनीति में एंट्री
मनोज निनामा अपने पुराने दोस्त पी सी बरंडा की वजह से ही राजनीति में आए हैं. वे इस समय गुजरात में राज्यमंत्री हैं और अरावली जिले की भीलोदा विधानसभा सीट से विधायक हैं. निनामा ने बताया कि उन्होंने राजनीति में आने का फैसला बरंडा से प्रभावित होकर ही लिया था. निनामा ने बताया कि वह और बरंडा के साथ ही पढ़ाई की है. उन्होंने भी वीआरएस लिया था।
क्यों बीजेपी के लिए खास हैं मनोज
मनोज 2006 बैच के आईपीएस रहे हैं. इसके साथ ही उनका ज्यादातर समय गुजरात में ही गुजरा है. वीआरएस लेने के समय स्टेट ट्रैफिक विंग आईजीपी थे.मनोज निनामा 31 मई, 2026 को रिटायर हो रहे थे. इससे पहले उन्होंने वीआरएस ले लिया. मनोज मूलरूप से अरवल्ली जिले के रहने वाले हैं. गुजरात में आज भी आदिवासी नेताओं के तौर पर ज्यादा लोग नहीं है. यही वजह है कि आदिवासी फैक्टर लंबे समय से बीजेपी के लिए मुश्किल बना हुआ है. मनोज का बीजेपी में आना एक उम्मीद की किरण माना जा रहा है।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'