संघर्ष के बीच प्रतीक गांधी का संदेश: आतंकवाद के खिलाफ शांति की आवाज़
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं आम लोगों लेकर बॉलीवुड सितारें उनका हौसला बढ़ा रहे है और उनके साहस को सलाम कर रहे हैं। इस बीच प्रतीक गांधी ने भारतीय सैनिकों, उनके परिवारों और सीमा के पास हमलों से प्रभावित लोगों के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। उन्होंने कहा है कि वे भारतीय सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और यह उम्मीद करते हैं कि शांति और मानवता आतंकवाद पर जीत हासिल करें। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं और पोस्ट में लिखा, “मेरी प्रार्थना हमारे बहादुर सैनिकों, उनके परिवारों और सीमा क्षेत्र के पास प्रभावित सभी लोगों के लिए है। उनकी सुरक्षा के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। आशा है कि शांति और मानवता आतंकवाद पर जीत हासिल करें। हमें भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।”
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए लिया था। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत पर हमला कर रहा है। वहीं, उनके इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना दे रही है, लेकिन इस वक्त दोनों देशों के बीच हालात बहुत नाजुक बने हुए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रतीक को अब से पहले महादेवन की निर्देशित बायोग्राफिकल फिल्म ‘फुले’ में देखा गया था। विवादों के बीच यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद की वजह से इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया। ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के खिलाफ आपत्ति जताई थी और अपमानित करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए थे। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए और थिएटरों में रिलीज करने की इजाजत दी। ‘फुले’ सामाजिक कार्यकर्ता ज्योतिराव गोविंदराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ और महिलाओं के शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने महात्मा फुले की भूमिका निभाई है। वहीं, पत्रलेखा सावित्रीबाई फुले की भूमिका में हैं।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त