तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. प्रदेश के ऊपर बने उत्तर-दक्षिण द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं, अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है. साथ ही, अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है.
उत्तर-दक्षिण द्रोणिका से बदला मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बनी हुई है, जो लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके साथ ही 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जो विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैला है. इन मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में नमी बढ़ी है और वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है.
बारिश और गरज-चमक की चेतावनी
मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर तेज हवाएं चलने (30-40 किमी प्रति घंटा) और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. दो दिन बाद हवाओं की रफ्तार और बढ़ सकती है, जो 40-50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.
तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं
29 अप्रैल को प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन, गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश देखी गई. इससे मौसम सुहावना बना रहा. बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई, जिसमें पेंड्रा में सर्वाधिक 5 सेमी, रामानुजगंज में 3 सेमी, और कई अन्य स्थानों पर 1-2 सेमी बारिश हुई. यहां आज भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. 29 अप्रैल को दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 18.8°C रिकॉर्ड किया गया. आने वाले चार दिनों तक तापमान इसी के आस-पास रहने की संभावना है.


परीक्षा विवाद में बड़ा एक्शन, NEET केस से जुड़ा डायरेक्टर गिरफ्तार
शराब दुकान स्थानांतरण पर रांझी के लोगों ने विरोध जताया, ज्ञापन सौंपा
रेलवे पुल नंबर-1 के पास सड़क बनी जानलेवा, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
तमिलनाडु में भाषा नीति पर सख्त रुख, TVK सरकार ने दबाव की राजनीति को किया खारिज
‘CM रेवंत रेड्डी जल्द बदलेंगे पाला’, BJP सांसद धर्मपुरी अरविंद का बड़ा दावा
होर्मुज से अच्छी खबर, जहाजों की बढ़ी आवाजाही से तेल-गैस बाजार में उम्मीद
मां की ममता पर सवाल, पति से झगड़े के बाद बच्ची को पिलाया तेजाब
जहांगीर खान के फैसले से TMC को झटका, फलता पुनर्मतदान से पहले बदले समीकरण
मटके हाथ में लेकर जनसुनवाई पहुंचीं महिलाएं, प्रशासन से मांगा समाधान
नेपाल में छोटे आयातकों को राहत, ₹100 से अधिक के सामान पर कस्टम फीस पर रोक
13 हजार मेगावाट प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ की ऊर्जा तस्वीर बदलने की तैयारी
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जबलपुर और MP के मेडिकल स्टोर्स बंद
किसानों के लिए जरूरी खबर, रायपुर में खाद उपलब्धता अब भी चुनौती