इकॉनमी के लिए पॉज़िटिव सिग्नल, घटा चालू खाता घाटा
व्यापार: भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) जून तिमाही में घटकर 2.4 अरब डॉलर पहुंच गया। यह सकल घरेलू उत्पाद का 0.2 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.6 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.9 प्रतिशत) था। सेवाओं के निर्यात से इसमें मदद मिली। भारतीय रिजर्व ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
वित्त वर्ष 2025 में 23.3 अरब डॉलर सीएडी दर्ज किया गया
भारत ने 2024-25 के लिए 23.3 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.6 प्रतिशत) का सीएडी दर्ज किया था। यह 2023-24 में 26 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.7 प्रतिशत) से कम है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि भारत के चालू खाता शेष में 2025-26 की पहली तिमाही में 2.4 अरब डॉलर का घाटा दर्ज किया गया। वहीं 2024-25 की पहली तिमाही में यह 8.6 अरब था और 2024-25 की चौथी तिमाही में 13.5 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) का अधिशेष था।
वस्तु व्यापार घाटा 68.5 अरब डॉलर रहा
तिमाही के दौरान, वस्तु व्यापार घाटा 68.5 अरब डॉलर रहा। यह पिछले वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के 63.8 अरब डॉलर से अधिक है। तिमाही के दौरान शुद्ध सेवा प्राप्तियां बढ़कर 47.9 अरब डॉलर हो गईं। यह एक साल पहले इसी तिमाही में 39.7 अरब डॉलर थीं। इसमें कहा गया है कि व्यावसायिक सेवाओं और कंप्यूटर सेवाओं जैसी प्रमुख श्रेणियों में सेवा निर्यात में वर्ष दर वर्ष आधार पर वृद्धि हुई है।
एफडीआई में 5.7 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज हुआ
वित्तीय विवरण में कहा गया है कि तिमाही के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 5.7 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया। वहीं एक साल पहले इसी तिमाही में 6.2 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह हुआ था।
एफपीआई में 1.6 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया
इस अवधि के दौरान, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) ने 2025-26 की पहली तिमाही में 1.6 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया। वहीं 2024-25 की पहली तिमाही में 0.9 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया था।


स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज