पूनम पांडे ने खोला घरेलू हिंसा और रिश्तों का सच
मुंबई । पूनम पांडे अपनी बेबाकी और विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं। कुछ वक्त पहले उनका मौत का प्रैंक भी खूब सुर्खियां बटोर चुका है। लेकिन अब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की एक कड़वी सच्चाई साझा की है। पूनम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके साथ घरेलू हिंसा हुई थी और जो खबरें उनके सैम बॉम्बे से शादी की थीं, वे गलत थीं। असल में वह सैम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। एक बातचीत में पूनम ने खुलासा किया कि घरेलू हिंसा के कारण अब वह किसी रिश्ते में जाने से डर रही हैं। उन्होंने कहा, मैं कभी शादीशुदा नहीं थी, मैं लिव-इन रिलेशनशिप में थी। घरेलू हिंसा की वजह से मैं अब रिलेशनशिप से डरने लगी हूं। यह बहुत डरावना अनुभव है। मैं अभी हील हो रही हूं।
पूनम ने यह भी बताया कि जब सैम ने उन्हें मारा, तो पुलिस और अस्पताल तक की मदद लेनी पड़ी। उन्होंने याद करते हुए कहा, पुलिस मेरे घर आई थी और मैं बेहोश थी, उन्हें मुझे अस्पताल ले जाना पड़ा था। हालांकि मैं इन घटनाओं को ज्यादा महत्व नहीं देती, मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं और किसी भी नायक बनने की कोशिश नहीं कर रही। अपने अब तक के अनुभवों को साझा करते हुए पूनम ने कहा कि बार-बार अस्पताल और पुलिस के चक्कर से वे थक चुकी हैं। इसलिए अब वह किसी भी नए रिश्ते में नहीं जाना चाहतीं। उन्होंने बताया, मुझे डर लगता है कि कोई मेरी खुशहाल जिंदगी खराब कर देगा। मैं पहले थेरेपी करवा रही थी, लेकिन उसे छोड़ दिया क्योंकि मैं उन बुरी यादों को फिर से नहीं देखना चाहती। महिलाओं से मेरा यही कहना है कि हिंसा के खिलाफ लड़ाई जरूरी नहीं होती, कभी-कभी बस वहां से दूर होना ही सही रास्ता होता है। पूनम की ये बातें उनकी जिंदादिली और जीवन के प्रति उनके जुझारूपन को दिखाती हैं, साथ ही घरेलू हिंसा जैसी गंभीर समस्या पर भी जागरूकता फैलाती हैं।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त