संतकबीरनगर में पुलिस–तस्कर मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर जिले में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक हाफ एनकाउंटर में 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर अनीश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सवा दो बजे रात में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए अनीश के पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद हुआ है। सूचना पर एएसपी और सीओ सदर ने मौके का निरीक्षण किया। इससे पहले भी अलग-अलग दो मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों के पैर में गोली लगी थी।दुधारा थाना क्षेत्र में 08 जनवरी को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो तस्कर बस्ती के अखलाक और संतकबीरनगर के अलाउद्दीन की गिरफ्तारी हुई थी। तीन अपराधी मौके से फरार हो गए थे। उस प्रकरण में बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दुधारा थाना में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। 09 जनवरी को कानपारा पड़सौना रोड पर मुठभेड़ में पशु तस्कर संतकबीरनगर के अब्दुल कलाम की गिरफ्तारी हुई थी। दो फरार पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए 25000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।यूपी में एक और हाफ एनकाउंटर, कौशाम्बी में मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार रविवार की देर रात सवा दो बजे दुधारा थाना के अंतर्गत इस्लामाबाद से करमाखान जाने वाली सड़क पर नहर के किनारे इनामी पशु तस्कर अनीश की पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस अफसरों के अनुसार उसे आत्मसर्मपण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनीश के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल, खलीलाबाद में भर्ती कराया गया है।


सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत