जॉर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज के बेटे का परिवार
आगरा। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने खाड़ी देशों में हलचल मची है। जिसकी चपेट में आगरा के बल्केश्वर निवासी शशांक प्रभाकर नीरज का परिवार जॉर्जिया में फंसा है। मशहूर कवि गोपालदास नीरज के बेटे शशांक इंजीनियर बेटे असीम शिखर और एमबीबीएस छात्रा बेटी विदुषी के साथ 16 जून को शादी की वर्षगांठ मनाने जॉर्जिया गए थे। इसी बीच ईरान की ओर से सोमवार देर रात कतर समेत खाड़ी देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद हवाई क्षेत्र बंद होने से उनकी वापसी रुक गई।
तीन फ्लाइट्स रद होने से परिवार मुश्किल में है। परिवार ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
फ्लाइट भी एयर स्पेस बंद होने के कारण रद कर दी गई
शशांक ने जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी से दैनिक जागरण को फोन पर बताया 22 जून को एयर अरेबिया की फ्लाइट से लौटना था, जो रद हो गई। इसके बाद 23 जून को इंडिगो की फ्लाइट में 140 अन्य भारतीयों के साथ सवार हुए, लेकिन कतर के दोहा होते हुए दिल्ली जाने वाली यह फ्लाइट भी एयर स्पेस बंद होने के कारण रद कर दी गई। यात्रियों को त्बिलिसी हवाई अड्डे पर उतार दिया गया, जहां सोने-खाने की समुचित व्यवस्था तक नहीं है।
शशांक ने आगरा में परिवार से संपर्क कर हमलों की जानकारी हासिल की
शशांक ने आगरा में परिवार से संपर्क कर हमलों की जानकारी हासिल की, तब उन्हें स्थिति स्पष्ट हुई। ईरान-इजरायल तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता ने हजारों यात्रियों को प्रभावित किया है। आगरा में शशांक के परिवार की स्थिति ने स्थानीय लोगों को चिंतित कर दिया है।
पैकेज में गए थे घूमने, 21 को पैकेज खत्म
शशांक ने बताया पैकेज में जॉर्जिया घूमने गए थे। 21 जून को पैकेज खत्म हो गया। अब प्राइवेट होटल लेकर रहना पड़ रहा है। घर लौटने के लिए सवा दो लाख रुपये की फ्लाइट टिकट खरीदी, लेकिन घर नहीं लौट पा रहे हैं। अभी कोई उम्मीद भी नहीं नजर आ रही है।
एक टाइम खा रहे खाना
बताया जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में नौ सौ रुपये की एक प्लेट दाल मिल रही है। शाकाहारी भोजन के लिए दूर चलना पड़ता है। इसलिए एक टाइम खाना खाकर दिन गुजारना पड़ रहा है।
भारतीय दूतावास ने नहीं किया रिस्पांस
शशांक ने बताया जब फ्लाइट रद हुई तो सभी भारतीय परेशान हुए। सभी ने एक साथ भारतीय दूतावास में संपर्क करने का प्रयास किया, अपनी समस्या भी बताई। फिर भी वहां किसी ने कोई रिस्पांस नहीं किया। दूतावास की ओर से ऐसी स्थिति में न रहने की व्यवस्था की गई न खाने की।


ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत