'तेजस्वी की सभा में PM मोदी की मां को गाली दी गई'
वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वैशाली में हुई सभा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी का दावा है कि तेजस्वी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे गए. इस घटना को लेकर बीजेपी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है.
बीजेपी नेताओं ने शेयर किया वीडियो: बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया सेल प्रमुख अमित मालवीय, विधायक लखेंद्र पासवान और अन्य नेताओं ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि महुआ विधानसभा क्षेत्र में आरजेडी की सभा के दौरान पीएम मोदी और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया. वीडियो में भीड़ की ओर से कथित रूप से अपशब्द कहे जाने का दावा किया गया है.
तेजस्वी और आरजेडी विधायक मंच पर मौजूद: यह मामला उस समय का है जब तेजस्वी यादव अपनी 'बिहार अधिकार यात्रा' के तहत वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. आरोप है कि इस दौरान तेजस्वी के साथ मंच पर महुआ से आरजेडी विधायक डॉ. मुकेश रौशन भी मौजूद थे. हालांकि, अभी तक तेजस्वी यादव की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
बिहार बीजेपी ने एक्स अकाउंट पर क्या लिखा? : बिहार बीजेपी ने लिखा- गालीबाज आरजेडी- तेजस्वी की माई-बहिन गालीबाज योजना. तेजस्वी ने अपनी रैली में फिर से मोदी जी की स्वर्गीय माता जी को गाली दिलवाई. आरजेडी के कार्यकर्ता जितना गाली दे रहे थे तेजस्वी उतना ही उनका हौसला बढ़ा रहे थे. राजद-कांग्रेस की रैलियों का आजकल एकसूत्री कार्यक्रम चल रहा है 'माई-बहिन को गाली दो' गालीबाजी जारी है इनकी.
हर गाली का हिसाब होगा- बीजेपी : पार्टी ने आगे लिखा इनकी गुंडई की मानसिकता, कुंठा और हताशा चरम पर पहुंच चुका है. मां का अपमान करने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी, इनके गिरे हुए संस्कार का प्रतीक है. हर गाली का हिसाब करेगी बिहार की माताएं-बहने.
क्या बोले सम्राट चौधरी? : बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव के मंच से उनकी मौजूदगी में एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताश्री को गाली दी गई. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र का घोर अपमान है. उन्होंने सवाल पूछा कि, क्या यही है विपक्ष की राजनीति?. क्या मां-बहनों को गाली देना ही उनका संस्कार और हथियार बन गया है?. बिहार की जनता इस गंदी राजनीति को अच्छी तरह समझ रही है और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.
बीजेपी का दावा, क्या बोली RJD?: इधर आरजेडी के महुआ विधायक मुकेश रौशन ने बीजेपी के आरोपों पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी महुआ में बिहार अधिकार यात्रा के दौरान भाषण दे रहे थे. यह भाषण मेरे फेसबुक पेज पर है, जिसे आप सुन सकते हैं. उसमें पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने पीएम मोदी को कोई गाली नहीं दी.
''बीजेपी के लोगों ने सोशल मीडिया पर जो भाषण पोस्ट किया है, उसमें तेजस्वी यादव के भाषण की आवाज तक नहीं है. ऐसा लगता है कि यह वीडियो तोड़-मरोड़ कर तेजस्वी यादव को बदनाम करने की कोशिश है.'' - मुकेश रौशन, महुआ आरजेडी विधायक


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा