पीएम मोदी की सौगात, बालोद को मिलेंगे दो आधुनिक रेलवे स्टेशन
केंद्र सरकार और भारतीय रेल ने बालोद जिले को दो अमृत भारत स्टेशनों की सौगात दी। बालोद और राजहरा में भी काम में तेजी आई है। बालोद ऐसा जिला है जहां दो अमृत भारत स्टेशन स्वीकृत हैं और युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह स्टेशन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। वहीं इन स्टेशनों में फ्री इंटरनेट, बड़ी पार्किंग व्यवस्था सैंकड़ों लोगों के लिए वेटिंग व्यवस्था सहित कई हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में पांच नए अमृत स्टेशनों को जनता को समर्पित किए हैं। इसके बाद अब बालोद जिले के इन दो अमृत स्टेशनों में निर्माण कार्य तेज हो चुका है। आने वाले कुछ महीनो में इसे भी जनता के लिए खोल दिया जाएगा सबसे बड़ी बात है कि यह वनांचल को सीधे-सीधे प्रदेश की राजधानी से जोड़ते हैं। जिसके कारण व्यापार और शिक्षा की दृष्टिकोण से यह स्टेशन मिल का पत्थर साबित होंगे।
अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अकबर तिगाला ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह स्टेशन बालोद जिले के विकास के साथ-साथ रेलवे की दशा और दिशा बदलने वाली सौगात है और कई सारी हाईटेक सुविधा इसके बनने के बाद लोगों को मिलने लगेंगी। वहीं, बालोद के अमित चोपड़ा ने बताया कि दल्लीराजहरा और बालोद यह रेलवे के लिए महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन हैं। यहां से भिलाई इस्पात संयंत्र सहित अन्य जगहों के लिए कच्चे लोहे की सप्लाई की जाती है और यहां से सबसे ज्यादा राजधानी के लिए लोग आवागमन करते हैं। दुर्ग भिलाई और रायपुर जैसे शहरों के लिए मजदूर भी इसी स्टेशन से होकर जाते हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू भाई पटेल ने बताया कि व्यापार की दृष्टिकोण से हमने काफी लंबे समय से इस तरह के हाईटेक स्टेशन की मांग की थी जो कि अब पूरी हो रही है। इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं।


कांग्रेस का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
अमेरिका के टैरिफ ऐलान से भारतीय दवा कंपनियों की बढ़ी चिंता, जानिए वजह
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
आज का LPG रेट जारी, जानिए आपके शहर में 14.2 किलो सिलेंडर की नई कीमत
अफगानिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत, शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद बदलेगी रणनीति
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
NEET पेपर लीक पर सरकार का रुख स्पष्ट, संसद में चर्चा को तैयार; पीएम मोदी का बड़ा बयान
मासूम की मौत से मचा हड़कंप, अस्पताल की लापरवाही पर सिविल सर्जन के खिलाफ FIR
गुरफतेह ने छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- फिल्मों से ज्यादा इस मुद्दे पर बात हो
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज