पीएम मोदी लगातार सादगी और जनसंपर्क पर देते रहे हैं जोर
पीएम मोदी की अपील का असर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छोड़ा लग्जरी काफिला, सादगी की मिसाल की पेश
रायपुर| ईरान और अमेरिका के बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के सीमित उपयोग का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री की इस संवेदनशील अपील का बड़ा असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिला है, जहाँ राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने प्रोटोकॉल काफिले में कटौती कर दी है।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर लिया फैसला
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' के माध्यम से जानकारी दी कि वे प्रधानमंत्री की अपील का पूर्ण सम्मान करते हैं। उन्होंने निर्णय लिया है कि जब तक वैश्विक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वे अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट वाहन या फॉलो गाड़ियों (प्रोटोकॉल काफिले) का उपयोग नहीं करेंगे।
ऊर्जा और संसाधनों की बचत का संदेश
ओपी चौधरी के इस कदम को प्रशासनिक हलकों में काफी सराहा जा रहा है। उनका यह निर्णय न केवल सरकारी संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि आम जनता को भी ऊर्जा बचाने और संयम बरतने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट के समय में संसाधनों का सही उपयोग ही राष्ट्रहित में सबसे बड़ा कदम है।


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?