एग्जाम की टेंशन के बीच शूटिंग सेट पर एक्टिंग का जुनून!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘सनम तेरी कसम 2’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के साथ काम करने से मना करने के बाद वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वह जितनी शिद्दत के साथ एक्टिंग करते हैं, उतनी ही शिद्दत पढ़ाई में भी दिखाते हैं। वह साइकोलॉजी विषय से स्नातक कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी स्टडी रूटीन की एक झलक दी, जिसमें वह नोट्स बनाते नजर आए।
दरअसल, एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया। इसमें पढ़ाई को लेकर उनकी गंभीरता और संवेदनशीलता स्पष्ट दिखती है। क्लिप में वह पूरी तन्मयता से नोट्स बनाते दिख रहे हैं, जैसे कोई आम छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान करता है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस को बताया कि वह कैसे अपनी पढ़ाई और काम दोनों को समय दे पाते हैं। हर्षवर्धन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “साइकोलॉजी ऑनर्स के एग्जाम जून में हैं और फिल्म की शूटिंग भी जून में ही है।” इसके साथ ही उन्होंने फेसपाम इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। उनके इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें शूटिंग के बीच जैसे ही समय मिलता है, तो वह किताब लेकर पढ़ने बैठ जाते हैं और नोट्स बनाना शुरू कर देते हैं। वह अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को बैलेंस कर रहे हैं।
इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयारियों में जुटे हैं, जिसका नाम फिलहाल अस्थायी रूप से ‘दीवानियत’ रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनम बाजवा हैं। हर्षवर्धन और सोनम बाजवा पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फिलहाल, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। इससे पहले भी उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी देखी गई थी, जिसमें वह पढ़ाई करते हुए नजर आए थे। इस तस्वीर को उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, “फिल्म की शूटिंग चल रही है, जून में साइकोलॉजी ऑनर्स के सेकंड ईयर के एग्जाम हैं। दिमाग में एक ‘मैं अच्छा करना चाहता हूं’ ट्यून बज रही है।”


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त