भारत में पाकिस्तानी कंटेंट को फिर मिली मंजूरी, सीरियल प्रेमियों में उत्साह
नई दिल्ली। अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने पड़ोसी देश के खिलाफ कई कदम उठाए। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने टूरिस्टों पर हमला किया था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तानी एक्टर्स और सीरियलों पर बैन लगा दिया था।
किस जगह देख सकते हैं पॉपुलर शोज
बता दें कि भारत में कई लोग हैं जिन्हें पाकिस्तानी सीरियल पसंद हैं और वो उन्हें यूट्यूब या टीवी पर देखते हैं। हालांकि बैन लगने के बाद से उन तक पहुंचना मुश्किल हो गया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसमें छोड़ी सी ढील दी गई है। सहायक चैनलों के माध्यम से आप पाकिस्तानी लोकप्रिय शोज देख सकते हैं।
कौन-कौन से सीरियल हैं मौजूद
पॉपुलर शोज मेरे हमसफर, कभी मैं कभी तुम (हनिया आमिर अभिनीत) और सुनो चंदा सहित पाकिस्तानी शो अभी भी भारत में YouTube पर उपलब्ध हैं। जबकि प्राइमरी चैनल अभी भी दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं हैं, सहायक चैनल भारत में लोकप्रिय नाटक देखने की सुविधा प्रदान करते हैं।
हानिया आमिर की फिल्म पर भारत में लगा बैन
बीते दिनों कुछ प्राइमरी चैनल्स और साथ-साथ पॉपुलर हस्ती जैसे मावरा होकेन, युमना जैदी, अहद रजा मीर और दानिश तैमूर के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ओपन कर दिए गए थे। हालांकि, बाद में पता चला कि यह एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण था और फिर बाद में इस फिर से बंद कर दिया गया। हालांकि ये मामला अभी शांत नहीं होने वाला है। पिछले दिनों दिलजीत दोसांझ के साथ सरदार जी 3 में हानिया आमिर नजर आई थीं जिसके बाद खूब बवाल मचा था और फिल्म को भारत में ब्वॉयकॉट कर दिया गया था।


रिश्तों का सबसे खौफनाक अंत! जिन बेटों के लिए की प्रार्थना, उन्हीं ने मां-बाप की ले ली जान
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का तीखा रिएक्शन, दिल्ली पुलिस पर साधा सीधा निशाना
पीएम मोदी से शरद पवार की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं तेज
हॉलीवुड की उभरती स्टार केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, 18 साल की उम्र में टूटा सपना
शारदा उफान पर, लखीमपुर खीरी में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें; कई गांव टापू में तब्दील
संसद परिसर से सदन तक घमासान, हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही रोकी गई
भारत-जिम्बाब्वे T20 से पहले जानें हरारे की पिच का हाल, टॉस जीतकर क्या होगा सही फैसला?
काले कपड़ों में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, संसद में सरकार को घेरा
सीएम थलपति का केंद्र पर निशाना, बोले- NEET परीक्षा खत्म करना ही समाधान
नेपाल की राजनीति में नया मोड़, बालेन शाह भारत-चीन राजदूतों से करेंगे मुलाकात
NEET पेपर लीक को लेकर सदन में गरमाया माहौल, कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद बोलीं- 'अब मैं ठीक हूं'
हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद नहीं थमा विवाद, 103 कर्मचारियों की पात्रता पर फिर बवाल
PCC सड़क का बंटवारा या दबंगई? रीवा में रास्ता रोकने का आरोप