पाकिस्तान ने नए WTC साइकिल के लिए कसी कमर
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को अपना नया कार्यवाहक रेड-बॉल हेड कोच घोषित किया है। अजहर लंबे समय तक पाकिस्तान की मेंस टीम के गेंदबाजी कोच और सहायक हेड कोच रहे हैं।
बोर्ड ने अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के समाप्त होने तक वह इस पद पर बने रहेंगे। पीसीबी को भरोसा है कि अजहर इस रोल में सफल हो सकते हैं। उन्हें खिलाड़ी और कोच के रूप में पहले भी अनुभव है।
सहायक कोच भी रहे हैं महमूद
एक विज्ञप्ति में कहा गया, "अनुभवी क्रिकेट खिलाड़ी अजहर महमूद अपने शानदार अनुभव के साथ इस भूमिका में आए हैं। नेशनल टीम के असिस्टेंट हेड कोच के रूप में काम करने के बाद अजहर लंबे समय से टीम के रणनीतिक कोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। खेल के बारे में उनका गहरा ज्ञान, इंटरनेशनल अनुभव और इंग्लिश काउंटी सर्किट में सिद्ध सफलता के साथ, उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है।"
पीसीबी ने जताया भरोसा
विज्ञप्ति में कहा गया, "उनकी रेड बॉल की विरासत दो काउंटी चैम्पियनशिप खिताबों से रेखांकित होती है। एक उपलब्धि जो उनके नेतृत्व, स्किल और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के बारे में बहुत कुछ कहती है। पीसीबी को विश्वास है कि अजहर के गाइडेंस में लाल गेंद की टीम वैश्विक मंच पर अपनी ताकत, अनुशासन और प्रदर्शन में आगे बढ़ती रहेगी।"
पाकिस्तान आएगी साउथ अफ्रीका टीम
पूर्व तेज गेंदबाज और 1992 आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप विजेता आकिब जावेद पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई जेसन गिलेस्पी के जाने के बाद से रेड-बॉल कोच की भूमिका निभा रहे थे। महमूद का पहला काम टीम को नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के लिए तैयार करना होगा। यह इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका के दो मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने के साथ ही शुरू होने वाला है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत