सभी विभागों को समय पर वेतन वितरण के आदेश जारी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों के वेतन का भुगतान होली के पहले कर दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही 3 मार्च को भी होली का अवकाश रहेगा।वहीं, 28 फरवरी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है जबकि 2,3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा।
10 मार्च तक संपत्तियों का ब्योरा देने वाले राज्य कर्मियों को मिलेगा वेतन
चल-अचल संपत्ति का विवरण न देने वाले राज्यकर्मियों को 10 मार्च तक ब्योरा देने पर जनवरी का वेतन जारी किया जाएगा। लेकिन 31 जनवरी 2026 तक विवरण न देने वाले 47816 कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक, 24 नवंबर 2025 को जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को 31 जनवरी 2026 तक चल-अचल संपत्ति का विवरण देना था।
6 जनवरी 2026 को स्पष्ट किया गया था कि जो कर्मचारी विवरण अपलोड नहीं करेंगे, उन्हें जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा। 31 जनवरी तक 47,816 कर्मचारियों ने ब्योरा नहीं दिया। सरकार ने 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक एक बार फिर अवसर दिया है, लेकिन इसे प्रतिबंधों के साथ जोड़ा गया है। संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान चयन वर्ष में पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। देय होने पर भी इस वर्ष एसीपी का लाभ नहीं मिलेगा। विदेश यात्रा, प्रतिनियुक्ति आदि के लिए विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दी जाएगी।


घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुई मुलाकात, कलेक्टर से मिलने बैठी रहीं अध्यक्ष
युवाओं को जल्द नियुक्ति देने की दिशा में बड़ा कदम
क्या लखनऊ पहली बार ट्रॉफी उठाने में सफल होगी?
महाकाल लोक क्षेत्र में अवैध मकान-होटलों पर चला बुलडोजर
एक्शन, साइंस-फिक्शन और ड्रामा का मिलेगा जबरदस्त कॉम्बिनेशन
आमिर ने कहा—कहानी की समझ में कमी रही
मां भारती ने बेटे की पसंद पर दिया मजेदार रिएक्शन
मिडिल ईस्ट संघर्ष को लेकर चेतावनी, सभी देशों से संयम की अपील
डॉक्टरों का कहना—समय पर जांच न कराना खतरे की घंटी
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में सोम डिस्टिलरीज को बड़ा झटका: फर्जी परमिट केस में लाइसेंस निलंबन पर कोर्ट सख्त
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, घायलों को निकाला जा रहा
नए कलाकारों को एजेंट्स से सावधान रहने की सलाह
राकेश बेदी ने कहा—सीन को गलत समझा गया