एक किलो रसगुल्ला... और पुलिस पहुंच गई!
जबलपुर पुलिस ने एक किलो रसगुल्ला चोरी की एफआईआर दर्ज की है। जिसकी कीमत 125 रुपए है। मामला सिहोरा स्थित बेकरी शॉप का है। यहां 24 अप्रैल को शॉप पर एक स्कूटी में सवार पहुंचा। वह मुंह पर कपड़ा बांधे था। उसके साथ आया एक और युवक दुकान के साइड में खड़ा हो गया।
इस दौरान दुकानदार सो रहा था। इसी का फायदा उठाकर युवक ने काउंटर के पास रखा एक किलो रसगुल्ला डिब्बा चोरी कर लिया। वह अपने साथ गुटखा के दो पाउच भी ले गया।
चार दिन बाद पता चली घटना
चोरी की पता दुकानदार देवकरण को 4 दिन बाद 28 अप्रैल को चला। इस दिन वह किसी काम से दुकानदार देवकरण सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा था। तभी एक फुटेज में कोई युवक दुकान से रसगुल्ला चोरी करते हुए नजर आया। पता किया तो चोरी कर रहे युवक की पहचान सिहोरा निवासी आशुतोष ठाकुर के रूप में हुई।इसके बाद देवकरण ने एक आवेदन बनाया और फिर सिहोरा थाना पहुंच गया। वहां मौजूद डयूटी अफसर ने बिना देर किए देवकरण की एफआईआर दर्ज कर ली।
कुल 165 रुपए की चोरी हुई
चोरी गए रसगुल्ला की कीमत 125 रुपए है। चोर 2 गुटखा के पैकेट भी ले गया। जिसकी कीमत 40 रुपए है। यानी कुल मिलाकर 165 रुपए की चोरी हुई है। बतौर सबूत देवकरण ने पुलिस को वो सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। जिसमें चोर रसगुल्ला और गुटखा चुराते नजर आ रहे हैं। दुकान संचालक का कहना है कि मेरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है। ऐसे में एफआईआर दर्ज करवाई है।
एएसपी के निर्देश-प्रावधान के तहत कार्रवाई हो
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि नए कानून के तहत 5 हजार रुपए से कम की चोरी को असंज्ञेय माना जाता है। पूरी जांच कर कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई करे।


सैन डिएगो मस्जिद शूटिंग पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘बहुत गंभीर मामला’
धोनी के शब्दों ने फैंस को किया भावुक, 2027 को लेकर जताई अनिश्चितता
ट्विशा शर्मा की मौत पर सवाल बरकरार, सास ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
डॉक्टरों की बड़ी चूक! महिला के शरीर में एक महीने तक पड़ा रहा स्पंज
IPL 2026 Video: ऑटोग्राफ मांगने पहुंचे फैन को नजरअंदाज करते दिखे रियान पराग?
हैदराबाद ने मजबूत की दावेदारी, CSK की उम्मीदों को लगा झटका
सॉल्वेंट प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, सतना में अफरा-तफरी का माहौल
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक जगहों से कुत्तों को हटाने पर कायम रुख
MP में ईंधन की कीमतों में उछाल, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े रेट
‘अच्छे खिलाड़ी को टीम में लाओ’, धोनी पर दादा की सोच ने जीता दिल
हो ची मिन्ह स्मारक पहुंचे राजनाथ सिंह, ब्रह्मोस सहयोग पर नजर
ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, सेना प्रमुख ने बताया भारत की रणनीतिक ताकत का प्रतीक
CSK फैंस के लिए खास पल, धोनी ने मैदानकर्मियों संग खिंचवाई तस्वीरें
Salman Khan Viral Post: अकेलेपन के मैसेज पर भाईजान ने दी सफाई