रिश्तों की सीमाएं टूटीं, भावनाओं से खेला गया – महिला की आंखों में अब सिर्फ पछतावा
देवर और भाभी का रिश्ता मां-बेटे, दोस्तों या भाई-बहन जैसा होता है. लेकिन कुछ लोग इन रिश्तों को भी दागदार कर देते हैं. इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना जरूर पड़ता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आया है. यहां महिला ने पति को धोखा देकर देवर से अफेयर शुरू किया. दोनों के बीच चार साल तक संबंध बनते रहे. फिर जब पति को दोनों के अफेयर की भनक लगी तो उसने पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ दिए.
दोनों की शादी को 20 साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे भी है. यहां पति ने पत्नी से रिश्ता तोड़ा तो वो देवर के पास गई. लेकिन देवर ने उसे दो टूक शब्दों में ऐसा जवाब दिया, जिससे महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. देवर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. महिला रोते-बिलखते थाने पहुंची. वहां अब एसपी से न्याय की गुहार लगा रही है.
मामला सौरिख थाना क्षेत्र के गांव का है. यहां एक महिला ने थाने जाकर पुलिस को बताया- साहब! मेरी शादी 20 साल पहले हुई थी. पति से मुझे दो बच्चे भी हुए. पति दूसरे शहर में नौकरी करते हैं, इसलिए वो घर पर कम ही आते थे. पति की गैरमौजूदगी में मेरा देवर मुझ पर गंदी नजर रखता था. पहले तो मुझे ये सब हरकतें देवर की पसंद नहीं थीं, लेकिन बाद में मुझे भी देवर अच्छा लगने लगा.
देवर से बन गए संबंध
महिला ने आगे बताया- देवर से नजदीकियां बढ़ीं तो हमारे बीच शारीरिक संबंध भी बन गए. देवर मुझे हमेशा यही कहता था कि वो मेरे साथ शादी करेगा. मैं भी उसकी बातों पर यकीन करने लगी थी. इसी तरह चार साल बीत गए. देवर अक्सर रात के समय मेरे घर आता था, ताकि किसी को भनक न लगे. लेकिन एक दिन मेरे पति को हमारे अफेयर का पता चल ही गया. पति ने मुझसे झगड़ा किया और सारे रिश्ते तोड़कर मुझे छोड़ दिया. इसके बाद मैंने देवर से शादी करने के लए कहा. पहले तो वो मुझे टालता रहा. लेकिन बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. अब मैं कहां जाऊं, कुछ समझ नहीं आ रहा. न पति रहा और न देवर रखने को तैयार है. मैं अकेला पड़ गई हूं.
SP ने दिए जांच के आदेश
एसपी ने महिला की शिकायत पर पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया. फिलहाल इस केस की जांच की जा रही है. पुलिस पूरे मामले का पता लगाएगी. फिर उसके मुताबिक, एक्शन लेगी.


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'