यूटयूब के आईओएस ऐप का नया अपडेट वर्जन लांच
नई दिल्ली। पुराने आईफोन और आईपेड मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए बुरी खबर है। ऐसे फोन्स के यूजर्स को अब यूटयूब चलाने में दिक्कत पेश आएगी। यूटयूब ने अपने आईओएस ऐप का नया अपडेट वर्जन 20.22.1 जारी कर दिया है, जो 3 जून 2025 से लागू हो चुका है। इस अपडेट के बाद अब यूटयूब ऐप केवल आईओएस या आईपेडओएस 16.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा। इसका सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ा है जो पुराने आईफोन और आईपेड मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहे थे। आईफोन 6, आईफोन 7, आईफोन एसई (पहली जेनरेशन), आईपेडस मिनी 4 और आईपेडस एयर 2 जैसे डिवाइसेज़ अब यूटयूब ऐप को सपोर्ट नहीं करेंगे, क्योंकि ये डिवाइसेज़ आईओएस 16 तक अपडेट नहीं हो सकते।
इस बदलाव का मतलब है कि इन डिवाइसेज़ पर अब यूटयूब ऐप के जरिए न तो वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकेगी, न ही प्लेलिस्ट या अकाउंट एक्सेस किया जा सकेगा। यह फैसला लाखों यूजर्स के लिए झटका है जो अभी तक अपने पुराने उपकरणों पर यूटयूब का नियमित रूप से इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि, एक अस्थायी समाधान के तौर पर वे अपने ब्राउज़र, जैसे सफारी का उपयोग करके यूटयूब वेबसाइट देख सकते हैं, लेकिन यह ऐप जितना आसान और सुगम अनुभव नहीं देगा।
यूटयूब की ओर से इस बदलाव को लेकर सफाई दी गई है कि यह निर्णय नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। ऐसे में डेवलपर्स को मजबूरी में पुराने सिस्टम्स का सपोर्ट हटाना पड़ता है, ताकि वे भविष्य की तकनीकों और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकें। कंपनी का कहना है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए ऐप को मेंटेन करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वे नई सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस तकनीकों को सपोर्ट नहीं कर पाते।


कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके