ऑनलाइन ठगों का नया फॉर्मूला: शिक्षक और युवक बने शिकार
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार जिले में साइबर फ्रॉड के दो अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में सिमगा के शीतला पारा निवासी 24 वर्षीय भावेश जगवानी से 2 लाख की ठगी की गई है, वहीं दूसरे मामले में दामाखेड़ा गांव के शिक्षक ठाकुरदास मानिकपुरी से 3.65 लाख ठग लिए गए। मिली जानकारी के मुताबिक, भावेश ने 8 मार्च की शाम करीब 5 बजे अपने मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से आए वीडियो कॉल को उठाया। उस समय वह बाथरूम में था।
कॉलर ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। डर की वजह से भावेश ने फोन पे के जरिए अलग-अलग बार में 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। मामले की शिकायत सिमगा थाने में की गई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में शिक्षक ठाकुरदास ने बताया कि 31 जनवरी से 2 मार्च के बीच उनके खाते से गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 3.65 लाख निकाले गए। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई, जब उनके मित्र नारायण लाल यादव ने फोन कर पूछा कि क्या उन्होंने 60 हजार ट्रांसफर किए हैं। ठाकुरदास ने जब बैंक जाकर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक की, तब पूरी ठगी का पता चला।
उन्होंने 4 मार्च को सिमगा के भारतीय स्टेट बैंक में शिकायत की। थाना प्रभारी ऋतेश मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।


करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में महाराष्ट्र में आज बंद, जनजीवन पर असर
Silver Price Today: राहत की खबर! आज घटे चांदी के दाम, जानें आपके शहर का रेट
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
पांच बार विधायक रहे आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन से सियासी जगत में शोक
दिल्ली प्रदर्शन के सवाल पर सोनू निगम ने जताई नाराजगी, कहा- 'मुझसे ये मत पूछिए'