नई उड़ानों से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
रायपुर|राजधानी रायपुर से जयपुर जानें वालें यात्रियों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि रायपुर से जयपुर तक का हवाई सेवा शुरू हो गई है. इसके लिए रायपुर से 72 सीटर वाले कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की गई है. इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ही रायपुर-हैदराबाद, हैदराबाद-जयपुर फ्लाइट शुरू की गई है|
रायपुर-जयपुर फ्लाइट सेवा हुई शुरू
इसके पहले इंडिगो एयरलाइंस की रायपुर-भोपाल-जयपुर फ्लाइट संचालित होती थी, लेकिन तकनीकी खामियों के बाद इस फ्लाइट को बंद कर दिया गया था. इंडिगो एयरलाइंस की ओर से रायपुर हैदराबाद फ्लाइट (6ई7555) का संचालन किया जा रहा है. वहीं इसके लिए 6000 से 9000 तक किराया देना होगा|
अब रायपुर से हैदराबाद, जयपुर और मुंबई जाना आसान होगा आसान
एयरलाइंस की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार रायपुर से सुबह 9 बजे फ्लाइट रवाना होकर सुबह 10.50 हैदराबाद पहुंच जाएगी. इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट हैदराबाद-जयपुर (6ई0913) से लोग जयपुर जा सकेंगे. हैदराबाद से यह फ्लाइट सुबह 11.50 को उड़कर दोपहर 1.45 को जयपुर पहुंच जाएगी. रायपुर से जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं होने की वजह से लोगों को अभी रायपुर से हैदराबाद और वहां से जयपुर जाना होगा. हैदराबाद से पर्याप्त समय मिलने से लोग आसानी से हैदराबाद से जयपुर जा सकेंगे|
हैदराबाद से पर्याप्त समय मिलने से लोग आसानी से हैदराबाद से जयपुर जा सकेंगे. एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार लोगों को हैदराबाद से जयपुर के साथ ही जयपुर से मुंबई के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी. यानी लोग रायपुर से हैदराबाद-जयपुर और मुंबई तक का सफर कर पाएंगे. एयरलाइंस की जयपुर-मुंबई फ्लाइट (6ई5324) जयपुर से दोपहर 3.55 को उड़कर शाम 5.40 को मुंबई पहुंच जाएगी. इसके बाद मुंबई से यही फ्लाइट रात 7.50 को रवाना होकर 9.30 बजे रायपुर आ जाएगी|
जानें कैसा होगा शेड्यूल
- 6ई7555 रायपुर-हैदराबाद सुबह 9-10.50
- 6ई0913 हैदराबाद-जयपुर सुबह 11.50- दोपहर 1.45
- 6ई5324 जयपुर-नवी मुंबई दोपहर 3.55- शाम 5.40
- 6ई2371 नवी मुंबई-रायपुर रात 7.50- रात 9.30 बजे


हमास और हिजबुल्ला के बाद नए मोर्चे खुले, इस्राइल की सुरक्षा पर सवाल
IPL 2026 ओपनिंग मैच की टाइमिंग बदली, कब बजे शुरू होगा मुकाबला?
छोटी-छोटी आदतों में छिपे होते हैं मेंटल हेल्थ के बड़े संकेत
‘नए भारत का नया इंफ्रास्ट्रक्चर’—सीएम योगी का जेवर एयरपोर्ट पर बड़ा बयान
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता: इंडोनेशिया में सोशल मीडिया बैन पर माता-पिता खुश
फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर, रिसर्च में बड़ा खुलासा
टॉप कमांडर से लेकर रक्षा मंत्री तक—ईरान के बड़े चेहरे कैसे बने टारगेट
लक्षण, फैलाव और बचाव—जानिए ‘Cicada’ वैरिएंट की पूरी जानकारी
पीएम Narendra Modi के दौरे पर कड़ी सुरक्षा, 7000 कर्मी संभालेंगे मोर्चा
तनाव के बीच एक्शन में भारतीय नौसेना, होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट
IMF ने पाकिस्तान के लिए खोला खजाना, 1.2 अरब डॉलर सहायता पर सहमति
Hindustan Petroleum Corporation Limited का बड़ा बयान, कहा—फ्यूल सप्लाई पूरी तरह सामान्य
आपूर्ति संकट से महंगाई बढ़ने के आसार, West Asia हालात बने चिंता