भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
उप्र के अशोक पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष, मप्र से डॉ.नवीन आनंद महासचिव निर्वाचित
झारखंड के कोडरमा में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
भोपाल। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की वर्ष 2025-27 की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक विश्ववार्ता के प्रधान संपादक अशोक पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के दैनिक लोकसत्य के स्थानीय संपादक डॉ. नवीन आनन्द जोशी को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख नियुक्तियों में पश्चिम बंगाल की सुश्री एस एस नसरीन को कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड के गिरधर शर्मा को संगठन सचिव बनाया गया है। केरल के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश एस. उन्नीथन तथा आंध्र प्रदेश के राघवेंद्र मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय सचिव पदों पर झारखंड के चंदन मिश्रा, तमिलनाडु के पी. थंगमणि, कर्नाटक के श्रीकांत कानिटकर , मप्र की श्रीमती रोमा मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश के शिबू निगम और जयद बाजपेई को मनोनीत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह झारखंड के कोडरमा में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ, जहां नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
बैठक में देशभर के राज्यों के लिए कार्यभार वितरण भी किया गया। प्रमुख प्रभार इस प्रकार रहे:
पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ – गिरधर शर्मा,
राजस्थान व गुजरात – डॉ. नवीन आनन्द जोशी
बिहार व झारखंड – चंदन मिश्रा
उत्तराखंड – गायत्री चंद्रवीर व एस के चौहान
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु – सुरेश उन्नीथन
आंध्र प्रदेश व तेलंगाना – वीरभद्र राव,
हरियाणा – नवीन पांडे व अमित गुप्ता,
पंजाब – इंदु बंसल (हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष)
जम्मू-कश्मीर व असम – सुश्री एस एस नसरीन
गोवा व महाराष्ट्र – श्रीकांत कानिटकर
मध्य प्रदेश – संजय पांडे
हिमाचल प्रदेश – डॉ. अरुण सक्सेना (मध्य प्रदेश अध्यक्ष)
संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन को पत्रकारों के कल्याण के लिए गठित कोऑपरेटिव सोसाइटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जो मल्टीपल कोऑपरेटिव के निदेशक मंडल का गठन करेंगे। साथ ही मप्र के अभय सुराणा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,झारखंड के संजीव समीर को सह मीडिया प्रभारी तथा बिहार के संजीव जायसवाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता , मप्र के कमल आलोक प्रसाद को सहप्रवक्ता नियुक्त किया गया है। संगठन के विधिक मामलों की देखरेख के लिए जगदीश सलूजा, अनुज पांडे, और कुशल पाल सिंह चौहान को लीगल प्रभारी नामित किया गया है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज़ को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।


असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज