राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन से गौवंश की होगी डिजिटल पहचान
अलीगढ़। जिले में पशुधन प्रबंधन को आधुनिक एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन के अंतर्गत तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि अब तक पशुओं का कोई एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था, जिससे पशुधन से संबंधित सूचनाओं के संधारण एवं योजनाओं की निगरानी में कठिनाई होती थी। राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन के लागू होने के बाद प्रत्येक पशु का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे उसकी पहचान, स्वास्थ्य, टीकाकरण, नस्ल, स्वामित्व एवं अन्य विवरण ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल रिकॉर्ड बनने से पशुपालकों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सकेगा। साथ ही पशुपालकों के आधार नंबर और पशुओं की यूनिक आईडी को पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित होगी।
मिशन के माध्यम से पशुओं को खुला छोड़ने की प्रवृत्ति पर भी प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा। प्रत्येक पशु की डिजिटल पहचान और उसके स्वामी का विवरण दर्ज होने से परित्यक्त अथवा सड़कों पर छोड़े गए गौवंश की जिम्मेदारी तय करना आसान होगा। इससे निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी और पशुपालकों की जवाबदेही बढ़ेगी। बैठक में बताया गया कि जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे, जबकि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदस्य सचिव की भूमिका निभाएंगे। समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित किए जाने का प्रावधान किया गया है, ताकि मिशन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सके। बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने किया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन से नस्ल सुधार, पशुपालकों की आय वृद्धि, योजनाओं की बेहतर मॉनीटरिंग और पशुधन प्रबंधन में पारदर्शिता को नई गति मिलेगी।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला