मुंबई इंडियंस की आज क्वालीफायर 2 में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
PBKS vs MI qualifier 2 Update: आईपीएल 2025 में आज रविवार 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 मुकाबला खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच इन दोनों टीमों के लिए किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है, क्योंकि इसे जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबला खेलेगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। इससे पहले पंजाब के खेमे से अच्छी खबर आ रही है कि स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिट हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पिनर आज होने वाले मैच में खेलने के लिए तैयार है। हालांकि एमआई के दीपक चाहर पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
युजी ने लिया अभ्यास सत्र में हिस्सा
पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के क्वालीफायर 2 में खेलने को लेकर काफी अनिश्चितता थी, लेकिन अब वह संदेह दूर हो गया है। रेवस्पोर्ट्ज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स के लिए यह स्पिनर मैच में खेलने के लिए तैयार है। युजी चहल को टीम के साथ फील्डिंग के अभ्यास सत्र में भाग लेते देखा गया है। बता दें कि चहल ने इस सीजन में अभी तक 12 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।
दीपक चाहर पर सस्पेंस बरकरार
वहीं, दूसरी ओर एमआई में दीपक चाहर की वापसी पर सस्पेंस कायम है, जो हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि तेज गेंदबाज को सपोर्ट स्टाफ और कोच महेला जयवर्धने के साथ कुछ फिटनेस अभ्यास करते हुए देखा गया है। भले ही उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कैसा भी रहा हो, लेकिन वह टीम का अहम हिस्सा हैं। दीपक चाहर ने अब तक 14 मैचों में 9.17 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं।
पिछले मैच में पंजाब ने दर्ज की थी जीत
दिलचस्प बात ये है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ़ अब तक एकमात्र मैच ही खेला है। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने जोश इंगलिस की 73 रनों की पारी की बदौलत 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में एमआई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक बेकार गया था।


मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय