मृदुल तिवारी बनाम शहबाज बदेशा: बिग बॉस हाउस में लड़ाई ने पकड़ा जोर
मुंबई: बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। अब शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में हाथापाई होती दिख रही है। इससे माहौल काफी तनाव में दिख रहा है। देखें प्रोमो।
एक-दूसरे को मारने दौड़े मृदुल और शहबाज
जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा एक-दूसरे को समझाते दिख रहे हैं। इसमें मृदुल कह रहे हैं कि शहबाज को बताना चाहिए था कि उन्हें वो बात गलत लग रही है। इस पर शहबाज ने कहा कि ये सब मृदुल ना करें। इसके बाद दोनों में गहमागहमी बढ़ जाती है। फिर दोनों एक-दूसरे को मारने की बात कहते हैं और हाथापाई करने के लिए बढ़ जाते हैं। इत्तेफाक से वहां मौजूद घर वालों ने दोनों को रोक लिया।
आने वाला एपिसोड बेहद खतरनाक होने वाला है
बिग बॉस 19 के आगामी सभी एपिसोड बेहद रोमांचक होने वाले हैं। खासकर मृदुल और शहबाज की फाइट वाला एपिसोड। इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग मृदुल का समर्थन करते दिख रहे हैं और कह रहे कि शाहबाज को सबक सिखाओ।
इस बार का बिग बॉस है कुछ खास
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी थोड़ा अलग है। इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव