एमपी सरकार ने पुलिस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय कीं
भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें से 7 डीआईजी रेंज के अफसर भी शामिल हैं। छतरपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण, भोपाल ग्रामीण, रतलाम और सागर रेंज में नए DIG तैनात किए गए हैं।
भोपाल और इंदौर टीम में बदलाव
इंदौर और भोपाल की टीम में बदलाव किया गया है। मोनिका शुक्ला को भोपाल एडीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं राजेश कुमार सिंह को इंदौर क्राइम एडीसीपी पद पर नियुक्ति दी गई है। दोनों शहर प्रदेश के दो बड़े नगर हैं जहां क्राइम की दर भी अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा है। ललित शाक्यवार को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। वहीं बालाघाट रेंज में तैनात मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में DIG के पद पर तैनात किया गया है।
मयंक अवस्थी धार एसपी बनाए गए
मयंक अवस्थी को धार जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वहीं राजीव कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय (सहायक पुलिस महानिरीक्षक) के पद से स्थानांतरित करके अशोकनगर जिला पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजेश सिंह भोपाल रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं।


राजधानी में बड़ा हादसा, नरेला की फैक्टरी में लगी भयंकर आग
"अभिव्यक्ति विचारयात्रा " का आयोजन : प्रगतिशील युवा भारत और बुजुर्गों की भूमिका पर सार्थक विमर्श
'ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई': 14 साल बाद सामने आएंगे इरफान खान के अनदेखे फिल्मी पल।
70 के दशक की दो हसीनाओं में वैचारिक टकराव? जीनत अमान पर मुमताज की तीखी टिप्पणी।
‘रावण’ और ‘जहरीला सांप’ जैसे बयान, खरगे के पुराने विवाद फिर चर्चा में
10 करोड़ की वापसी और 'प्रलय' में पार्टनरशिप; रणवीर सिंह ने फरहान को दिया सुलह का प्रस्ताव।
एमपी में गर्मी से हाल बेहाल, मैहर में 5वीं तक छुट्टी, रातें भी रहेंगी गर्म
ट्रम्प का बयान: ईरान में एकजुटता की कमी, इसलिए बढ़ाया गया सीजफायर
गोविंदा के गिरते करियर पर समीर अंजान भावुक; बोले- 'उनका वक्त फिलहाल खराब चल रहा है'।
एमपी के अनूपपुर में बदमाशों का कहर, पुलिस पर पथराव, सर्विस रिवॉल्वर छीनी
मेरठ मर्डर केस: 110 मिनट तक साथ रहे प्रेमी साहिल और मुस्कान, कोर्ट ले जाते समय हुई मुलाकात।