300 से अधिक होटल-क्लब बिना परमिशन आयोजित कर रहे पार्टियां
Raipur: राजधानी रायपुर में युवाओं को भटकाने के लिए अश्लील और ड्रग्स पार्टी आयोजित करने का बड़ा खेल सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच में खुलासा हुआ कि कथित न्यूड पार्टी में शामिल होने के लिए 30 युवक-युवतियों की एंट्री हो चुकी थी।
सोशल मीडिया बना प्रचार का जरिया
आयोजक इंस्टाग्राम पर ऑफर वाले मैसेज वायरल कर युवाओं को जोड़ रहे थे। जैसे ही 100 से ज्यादा लोग तैयार हो जाते, उसके बाद पार्टी के लिए स्थान तय किया जाता। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक पार्टी में शामिल होने वाले किसी भी प्रतिभागी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एंट्री फीस 5 हजार से 1 लाख तक
सूत्रों के अनुसार, मंदिरहसौद के एक बड़े होटल में यह पार्टी आयोजित की जानी थी। इसमें एंट्री शुल्क 5 हजार से 1 लाख रुपए तक तय किया गया था। आयोजक अजय महापात्रा को मुख्य सरगना माना जा रहा है। वहीं, 110 युवाओं ने स्ट्रेंजर हाउस-पूल पार्टी में शामिल होने की सहमति भी दे दी थी।
पुलिस का छापा, कई गिरफ्तार
पुलिस ने हाइपर क्लब में छापा मारकर इवेंट ऑर्गेनाइजर संतोष जेवानी, अजय महापात्रा, एसएस फार्महाउस संचालक संतोष गुप्ता, प्रमोटर अवनीश गंगवानी और क्लब संचालक जेम्स बेक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, आईटी एक्ट की धारा 67 और बीएनएस की धारा 79 के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल
यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया पर सक्रिय था, लेकिन पुलिस का निगरानी सेल इन गतिविधियों को पकड़ने में नाकाम रहा। पिछले दो साल से अश्लील और ड्रग्स पार्टियों के प्रचार खुलेआम चल रहे हैं, मगर समय रहते कार्रवाई नहीं हो पाई।
पहले भी हो चुकी हैं कई पार्टियां
सूत्र बताते हैं कि तेलीबांधा, मंदिरहसौद और विधानसभा इलाके के बड़े होटल व फार्महाउसों में पहले भी इस तरह की कई अश्लील पार्टियां हो चुकी हैं। 300 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट बिना परमिशन के पार्टियां आयोजित कर रहे हैं।
सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई का आरोप
छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्रवाई केवल खानापूर्ति है। उनके मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग मोहरे हैं, जबकि असली कर्ताधर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।


संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव