मोहन यादव ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेताओं से जवाब तलब
इंदौर|इंदौर नगर निगम में कांग्रेस की दो महिला पार्षदों द्वारा वंदेमातरम गाने से इंकार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, खास बात ये है कि इस मामले में कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है और उसने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है उधर वंदेमातरम के अपमान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कांग्रेस पर भड़क गए हैं उन्होंने जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से इस्तीफे की मांग की है।
इंदौर नगर निगम में 8 अप्रैल को हुए घटनाक्रम का सियासी उबाल अभी भी प्रदेश की सियासत को प्रभावित कर रहा है, नगर निगम की चुनी हुई दो महिला पार्षदों रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम द्वारा भरे सदन में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम को गाने से इंकार कर दिया उन्होंने कहा इसे गाने के लिए उन्हें इस्लाम इजाजत नहीं देता, जब सदन में आवाज गूंजी कि भारत में यदि रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा तो कांग्रेस की महिला पार्षदों एन यहाँ तक कह दिया कि किसी के बाप में दम हो तो कहलवाकर देख ले…रुबीना खान ने तो अपनी ही पार्टी के लिए भाड़ में जाए कांग्रेस.. तक कह दिया।
कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी सवालों के घेरे में
मामले में तूल तब और पकड़ा जब इंदौर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने ये कह दिया रुबीना अपने आपको अब कांग्रेस से बाहर समझें उन्होंने इनके निष्कासन का प्रस्ताव बनाकर पीसीसी के पास भेज दिया और कहा कि कांग्रेस की सभी मीटिंगों में वंदे मातरम गाया जायेगा जो गा सकता है वो आये और जो नहीं गा सकता वो नहीं आये, मामला इतना बढ़ जाने के तीन दिन बीतने के भी प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है, जीतू पटवारी ने अब तक इसपर कोई एक्शन नहीं लिया है।
कांग्रेस के इस रवैये पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नाराजगी दिखाई है, सीएम ने कहा मुझे बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ा रहा है कि कांग्रेस की पार्षदों ने नगर निगम के अन्दर वंदे मातरम गाने से इंकार कर दिया और बड़ी बेशर्मी से कहा मैं नहीं गाऊँगी ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर करता है।
सीएम ने जीतू पटवारी, खड़गे, राहुल गांधी से किये सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसपर स्पष्टीकरण दें वे बताएं कि वे पार्टी के इस तरह के लोगों को प्रोत्साहन क्यों देते हैं? आखिर ये लोग देश को कहाँ ले जायेंगे? देशभक्तों का अपमान क्यों करेंगे ?
मुख्यमंत्री ने कहा भारत माता की जय बोलते बोलते हजारों देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी और यहाँ कांग्रेस के चुने हुए पार्षद भारत माता की जय बोलने से मना करते हैं वंदेमातरम से भी इंकार करते हैं, डॉ मोहन यादव ने कहा मुझे इस बात का बहुत दुःख है और कांग्रेस नेताओं पर बहुत ग्लानी भी हो रही है।
सीएम ने जीतू पटवारी से मांगा इस्तीफा
उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जो हर मामले में बोलते रहते हैं वे बताएं उनके गृह जिले में ही उनकी ही पार्टी की पार्षद की टिप्पणी पर उनका क्या कहना है, उन्होंने कहा कि यदि जीतू पटवारी कोई कार्रवाई नहीं कर पाते तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए उनके साथ एनी कांग्रेस नेताओं को भी इस्तीफा दे देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कभी भगवान राम के बारे में उनके मंदिर के बारे में अनर्गल बातें, हिन्दुओं को अपमानित करने की बाते कांग्रेस नेता करते हैं अब तो ये सीमाओं से बाहर जाकर वंदे मातरम का अपमान कर रहें हैं। डॉ यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने वंदे मातरम के सभी 6 छंदों को उसमें जोड़कर पूरे देश का दिल जीत चुके जबकि कांग्रेस एन इसे गायब किया था ऐसे में आज भी कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं आ पाई है।


'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
'छात्रों की आवाज जीती', टीकाराम जूली ने PM से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर करने की मांग की